नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार-भेजा गया जेल
आरंग।17 मई 2026 – थाना आरंग क्षेत्र में घर पर अकेली नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।प्रार्थी ने 16 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 मई की दोपहर करीब 12 बजे 15 वर्षीय पीड़िता घर पर अकेली थी। तभी आरोपी ललितेन्द्र लोधी उर्फ नरेन्द्र पिता विरभद्र लोधी, 25 वर्ष, निवासी लोधीपारा आरंग ने बेइज्जती की नीयत से उसे पकड़ लिया, धक्का देकर नीचे गिरा दिया और अश्लील हरकत की।पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी मौके से भाग गया। रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी ललितेन्द्र लोधी को 17 मई 2026 को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश कर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है।
विनोद गुप्ता-आरंग



