Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गुरु घासीदास बाबा जी के अपमान पर सख्त हुए गुरु खुशवंत साहेब-कहा सतनामी समाज की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहीं-आरोपी हर्ष चंद्राकर गिरफ्तार

    June 24, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक सम्पन्न-अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ योजना प्रारंभ करने सहित लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

    June 23, 2026

    फीस वृद्धि शिक्षा और जनविरोधी नीति का प्रतीक-सरकार गरीबों पर डाल रही अतिरिक्त बोझ–डॉ. शिवकुमार डहरिया

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना-आरंग में इतने जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह
    Blog

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना-आरंग में इतने जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 9, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना-आरंग में इतने जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

    आरंग।महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना आरंग एवं मंदिरहसौद द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत टॉऊन हॉल आरंग में शुक्रवर 8 मई को सामूहिक विवाह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। गरिमामयी वातावरण में आयोजित इस समारोह में 16 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधकर नवदांपत्य जीवन में प्रवेश किए।कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वहीं नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत आरंग की अध्यक्ष श्रीमती टाकेश्वरी मुरली साहू ने की।विशिष्ट अतिथियों में चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा, जनपद पंचायत आरंग के उपाध्यक्ष रविन्द्र चन्द्राकर, नगर पालिका परिषद मंदिरहसौद के अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, नगर पंचायत चंदखुरी के अध्यक्ष प्रतीक बैस, उपाध्यक्ष रविकांत सोनी, नगर पंचायत समोदा के अध्यक्ष छोटेलाल सोनकर, उपाध्यक्ष अंगेश्वर देवांगन, नगर पालिका आरंग के उपाध्यक्ष हीरामन कोशले, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, नगर पालिका परिषद आरंग की सभापति श्रीमती चितरेखा विक्रम परमार, जनपद पंचायत आरंग की सभापति श्रीमती रेखा कृपाल यादव सहित जनप्रतिनिधि, पार्षद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।समारोह में अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बड़ी संख्या में वर-वधु पक्ष के परिजन एवं नागरिक मौजूद रहे।

    कार्यक्रम के अंतर्गत शासन की ओर से प्रत्येक वधु के बैंक खाते में 35 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इसके अलावा वर-वधु को विवाह का जोड़ा, श्रृंगार सामग्री, मंगलसूत्र एवं बिछिया भी भेंट की गई।सामूहिक विवाह समारोह में 16 दूल्हों की बारात गाजे-बाजे एवं पारंपरिक धूमधाम के साथ निकाली गई, जिसने पूरे आयोजन को उत्साह और उल्लास से भर दिया। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने नवविवाहित जोड़ों को सांकेतिक रूप से चेक एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की सराहना करते हुए कहा कि विभाग द्वारा 5500 से अधिक जोड़ों का सामूहिक विवाह कर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया गया है। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए कहा कि यह योजना निर्धन परिवारों की बेटियों के सम्मानपूर्वक विवाह में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है।कार्यक्रम के सफल आयोजन में परियोजना अधिकारी सोमनाथ राजपूत (आरंग) एवं दीप्ति शुक्ला (मंदिरहसौद) की विशेष भूमिका रही। मंच संचालन में ऋतु परिहार और अन्य व्यवस्थाओं में, केसर द्विवेदी, आशा पात्रे, राजकुमारी द्विवेदी, अंजू लहरे, प्रीति वर्मा, अंजू तिर्की, वंदना दीक्षित, सरस्वती सोनी, रामेश्वरी वर्मा, नीता वर्मा, झरन धीवर, निर्मला खलको, पुष्प वर्मा एवं हेमंत शर्मा सहित विभागीय अमले, कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित यह समारोह सामाजिक समरसता, उत्साह और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    गुरु घासीदास बाबा जी के अपमान पर सख्त हुए गुरु खुशवंत साहेब-कहा सतनामी समाज की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहीं-आरोपी हर्ष चंद्राकर गिरफ्तार

    June 24, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक सम्पन्न-अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ योजना प्रारंभ करने सहित लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

    June 23, 2026

    फीस वृद्धि शिक्षा और जनविरोधी नीति का प्रतीक-सरकार गरीबों पर डाल रही अतिरिक्त बोझ–डॉ. शिवकुमार डहरिया

    June 23, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गुरु घासीदास बाबा जी के अपमान पर सख्त हुए गुरु खुशवंत साहेब-कहा सतनामी समाज की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहीं-आरोपी हर्ष चंद्राकर गिरफ्तार

    Vinod GuptaJune 24, 2026435 Views

    गुरु घासीदास बाबा जी के अपमान पर सख्त हुए गुरु खुशवंत साहेब-कहा सतनामी समाज की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.