ट्रैक्टर की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत-ट्रेक्टर चालक फरार
आरंग। आरंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चिखली में बाइक सवार 21 वर्षीय युवक ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान जगदीश कुमार (21) पिता मन्नू ग्राम हरदी जिला बलौदाबाजार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि युवक जगदीश बाइक चलाते समय मोबाइल से हेडफोन लगा कर बात कर रहा था जिसके चलते उसका ध्यान भटक गया और एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार था कि युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही मौत हो गई दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामला दर्ज कर फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।
विनोद गुप्ता-आरंग



