Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    जनसेवा के क्षेत्र में इस स्कूल की सराहनीय पहल-राहगीरों के लिए की चार सार्वजनिक प्याऊ घर की शुरुआत

    May 8, 2026

    लो वोल्टेज की समस्या-कनिष्ठ अभियंता को सौपा ज्ञापन

    May 7, 2026

    इस स्कुल की छात्रा ने 05 वीं बोर्ड के जिला स्तरीय मेरिट सूची में हासिल की सातवां स्थान

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 8
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»जनसेवा के क्षेत्र में इस स्कूल की सराहनीय पहल-राहगीरों के लिए की चार सार्वजनिक प्याऊ घर की शुरुआत
    Blog

    जनसेवा के क्षेत्र में इस स्कूल की सराहनीय पहल-राहगीरों के लिए की चार सार्वजनिक प्याऊ घर की शुरुआत

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 8, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जनसेवा के क्षेत्र में इस स्कूल की सराहनीय पहल-राहगीरों के लिए की चार सार्वजनिक प्याऊ घर की शुरुआत

    आरंग। भीषण गर्मी को देखते हुए गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, आरंग के द्वारा आम नागरिकों एवं राहगीरों की सुविधा हेतु सार्वजनिक प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया। यह सेवा विद्यालय के संस्थापक स्व. पंडित दीनानाथ कृष्णादेवी चतुर्वेदी की स्मृति में प्रारंभ की गई है। इन प्याऊ घरों में जल के महत्व एवं जल बचाने का संदेश भी दिया जा रहा है।इस जनहितकारी सेवा कार्य का शुभारंभ आरंग के विकास खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा के करकमलों से किया गया। उद्घाटन अवसर पर संकुल समन्वयक हरीश दीवान , सृजन सोनकर स्कूल के संचालक छत्रधारी सोनकर,विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

    विकास खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने विद्यालय के संस्थापक की स्मृति में प्रारंभ किए गए इस जनहितकारी सेवा कार्य की सराहना की । उन्होंने अपने उद्बोधन में जल ही जीवन और जल है तो कल है नारों के माध्यम से जल के दुरूपयोग को रोकने हेतु अपील भी की ।
    विद्यालय प्रबंधन द्वारा नगर के चार प्रमुख स्थानों — कॉलेज चौक, जनपद पंचायत के समीप, बस स्टैंड आरंग तथा दामोवा तालाब के पास — प्याऊ घर की व्यवस्था की गई है जहां राहगीरों के लिए शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे नगरवासियों एवं यात्रियों को गर्मी के मौसम में विशेष राहत मिलेगी।कार्यक्रम में विद्यालय के वे मेधावी विद्यार्थी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं में ब्लॉक एवं जिला स्तर की प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को प्रेरणादायी बनाया।
    इस सेवा को मूर्त रूप देने में विद्यालय के शिक्षक मधु महानंदा एवं कर्मचारी देवा चंद्राकर का विशेष योगदान रहा। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी समाजसेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। यह पहल न केवल नगरवासियों को राहत प्रदान करेगी, बल्कि संस्थापक की स्मृति को भी जीवंत बनाए रखेगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    लो वोल्टेज की समस्या-कनिष्ठ अभियंता को सौपा ज्ञापन

    May 7, 2026

    इस स्कुल की छात्रा ने 05 वीं बोर्ड के जिला स्तरीय मेरिट सूची में हासिल की सातवां स्थान

    May 7, 2026

    226 किलो गांजा के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार1 करोड़ 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त, ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था गांजा

    May 7, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    जनसेवा के क्षेत्र में इस स्कूल की सराहनीय पहल-राहगीरों के लिए की चार सार्वजनिक प्याऊ घर की शुरुआत

    Vinod GuptaMay 8, 2026

    जनसेवा के क्षेत्र में इस स्कूल की सराहनीय पहल-राहगीरों के लिए की चार सार्वजनिक प्याऊ…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.