ब्रेकिंग्-बिना पूर्व घोषणा के इस कारण से शराब दुकाने हुई ड्राई-शराब के लिए भटके शराब के शौकीन…
आरंग। भीषण गर्मी में जहाँ लोग पानी के लिए परेशान है वही अब शराब के शौकीन भी शराब के लिए तरस रहे है।
आरंग तथा क्षेत्र में शराब की कमी से दुकानों में शराब नही मिलने की बड़ी खबर सामने आ रही है। शराब की कमी के चलते शराब के शौकीन लोग भी भटकने के लिए मजबूर हो गए है। आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शराब के उत्पादन प्रभावित होने से अंग्रेजी तथा देशी शराब की सप्लॉई नियमित नही हो पा रही है। उत्पादन और मांग के हिसाब से शराब दुकानों में शराब की आपूर्ति कराई जा रही है। आपको बता दे की आरंग के शराब दुकान में 22 अप्रेल से शराब नही मिल रही है। जिसके चलते शराब के शौकीन लोग आसपास के शराब दुकानों की और दौड़ लगा कर जुगाड़ में जुटे हुए है। आबकारी विभाग के सूत्रों के अनुसार शराब उत्पादन में कमी के चलते आरंग ही नही पुरे छत्तीसगढ़ में शराब की सप्लॉई प्रभावित हुई है। सूत्रों ने बताया कि जल्द ही आपूर्ति सामान्य किये जाने के प्रयास किये जा रहे है।
विनोद गुप्ता-आरंग



