निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न-गुटका, तंबाखू, बीड़ी, धुम्रपान, E सिगरेट पीने वाले इतने लोगो का हुआ जाँच….
आरंग। राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट आरंग के तत्वाधान में 12 अप्रैल 26 रविवार मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन संपन्न हुआ, इस शिविर में मुख्यतः गुटका, तंबाखू, बीड़ी, धुम्रपान, E सिगरेट या अन्य व्यसन करने वाले लोगों की विशेष मशीन से जांच की गई। साथ ही सभी हितग्राहियों का ब्लड प्रेशर, शुगर, फेफड़ों की कार्य क्षमता एवं सामान्य रोगी की निःशुल्क जांच किया गया। उक्त सभी जांच डॉ ऋतुंवदा मल्होत्रा (MDS) के मार्गदर्शन एवं विशेषज्ञों के द्वारा किया गया। इस शिविर का 45 लोगो ने लाभ लिया और शिविर को लोकहितकारी बताया। शिविर के समापन में मंदिर के सर्वराकार सावन शुक्ला द्वारा डॉ. मल्होत्रा एवं उनके सहयोगियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह से सम्मानित के सादर धन्यवाद दिया गया।
विनोद गुप्ता-आरंग




