गुरु खुशवंत साहेब के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आरंग में इस दिन होगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर-नगर पालिका अध्यक्ष ने लिया तैयारियो का जायजा…

आरंग। केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के जन्मदिवस (27 मार्च) के अवसर पर 29 मार्च 2026 (रविवार) को आरंग में एक दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर क्योरबे एवं श्री नारायणा हॉस्पिटल रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में पीएम श्री अरुंधती देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित होगा।कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नगरपालिका परिषद के अमले को मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ, जनपद पंचायत आरंग के सीईओ, शिक्षा विभाग के बीईओ एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी को समन्वय बनाकर शिविर के प्रचार प्रसार में आवश्यक सहयोग करने कहा है ताकि शिविर की जानकारी जन जन तक पहुच सके।विद्यालय स्तर पर पीएम श्री अरुंधती देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य द्वारा लगभग 865 विद्यार्थियों एवं उनके पालकों को शिविर की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया है।इससे पूर्व मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने शिविर के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन भी किया।

इस अवसर पर पार्षद नरेन्द्र लोधी, पार्षद प्रतिनिधि विक्रम परमार,डॉ. सुनील खेमका, नवीन सिंह (सर्कल हेड, क्योरबे क्लीनिक्स छत्तीसगढ़), शिव गौतम (प्रोजेक्ट हेड), भूपेंद्र सिंह (स्ट्रैटेजिक एडवाइजर) एवं अतुल सिंघानिया (जीएम ऑपरेशंस, नारायणा हॉस्पिटल रायपुर) सहित प्रबंधकीय टीम उपस्थित रही।विमोचन के उपरांत डॉ. सुनील खेमका एवं अन्य विशेषज्ञों ने शिविर स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए सुझाव दिए।शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बीपी, शुगर एवं ईसीजी जांच नि:शुल्क की जाएगी तथा चिकित्सकीय परामर्श अनुसार मरीजों को दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।आयोजन को लेकर सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। यह स्वास्थ्य शिविर जनसेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों के लाभान्वित होने की संभावना है।
विनोद गुप्ता-आरंग


