Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से आरंग विधानसभा के इस गाँव को मिली 70 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात

    September 23, 2026

    नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ कौशल, नवाचार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का माध्यम-इंद्र कुमार साहू

    September 23, 2026

    आरंग में आज भव्य भजन संध्या का आयोजन-पं.दीवान बिखेरेंगे सुरीली प्रस्तुतियां

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»नवनिर्मित आई टी आई भवन ‌मे चोरी कर खिड़कियों पर आग लगाने का प्रयास
    Blog

    नवनिर्मित आई टी आई भवन ‌मे चोरी कर खिड़कियों पर आग लगाने का प्रयास

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMarch 20, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नवनिर्मित आई टी आई भवन ‌मे चोरी कर खिड़कियों पर आग लगाने का प्रयास

    आरंग । मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेकारी ( कुंडा ) के नवनिर्मित आई टी आई भवन के खिड़कियों में आग लगाने का असफल प्रयास करने के साथ – साथ परिसर में घुस कमरे का ताला तोड़ 02 ट्यूब लाइट व स्विच बोर्ड चोरी कर ले जाने की घटना सामने आयी है। बीते 18 मार्च को ठेकेदार के अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा साईट निरीक्षण करने पर इसकी जानकारी मिली । ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी देने के बाद इसकी लिखित सूचना ठेकेदार के अधिकृत प्रतिनिधि राजेन्द्र शुक्ला ने बीते गुरुवार को मंदिर हसौद थाना प्रभारी आशीष यादव को दी है ।ज्ञातव्य हो कि पूर्ववर्ती शासन काल में टेकारी में आई टी आई की स्वीकृति के बाद इसके लिये भवन निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से निर्माण कार्य कराया जा रहा है । ठेकेदार राजस्थान एसोसियेट्स द्वारा निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है और हेंडओव्हर की प्रक्रिया बाकी है । इसी दरम्यान यह घटना घटित हो गयी है । ग्रामीणों के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा यहां सी सी टी वी लगवाया गया था जिसे कुछ ही दिन पहले निकाला गया है । ग्रामीणों की आंशका है कि इसके पीछे ग्राम के ही कुछ नशेड़ी असमाजिक तत्वों का हाथ हो सकता है । इसके पूर्व भी बीते कुछ वर्षों के भीतर ग्राम के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से दो बार सी सी टी वी चोरी होने के साथ – साथ ग्राम के भाठापारा स्थित कतिपय दूकानों व‌ घरों में भी चोरी की घटनाएं ‌घटित हो चुका है जिसमें से कुछ की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराया गया है और कुछ का नहीं । ग्राम स्तर पर पतासाजी का प्रयास असफल रहने के‌ साथ – साथ पुलिसिया असफलता के चलते इन असामाजिक तत्वों के हौसले और बुलंद होने की जानकारी ग्रामीण देते हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने एक बार फिर अपने स्तर पर पतासाजी का प्रयास शुरू कर दिया है साथ ही थाना प्रशासन से आग्रह किया है कि पुलिसिया रिकार्डधारी सहित संदिग्ध तत्वों को पकड़ कड़ाई से पूछताछ करने पर इसके सहित पुराने घटनाओं में शामिल तत्वों का भी खुलासा हो सकता है ।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से आरंग विधानसभा के इस गाँव को मिली 70 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात

    September 23, 2026

    नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ कौशल, नवाचार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का माध्यम-इंद्र कुमार साहू

    September 23, 2026

    आरंग में आज भव्य भजन संध्या का आयोजन-पं.दीवान बिखेरेंगे सुरीली प्रस्तुतियां

    September 23, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से आरंग विधानसभा के इस गाँव को मिली 70 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात

    Vinod GuptaSeptember 23, 2026224 Views

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से आरंग विधानसभा के इस गाँव को मिली 70…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.