Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा….

    June 28, 2026

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    June 27, 2026

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग में 22 मार्च को हिन्दू नववर्ष के स्वागत में निकलेगी भव्य एवं विशाल शोभायात्रा-ये होंगे मुख्य आकर्षण…
    Blog

    आरंग में 22 मार्च को हिन्दू नववर्ष के स्वागत में निकलेगी भव्य एवं विशाल शोभायात्रा-ये होंगे मुख्य आकर्षण…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMarch 20, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग में 22 मार्च को हिन्दू नववर्ष के स्वागत में निकलेगी भव्य एवं विशाल शोभायात्रा-ये होंगे मुख्य आकर्षण…

    आरंग। हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत् २०८३ के पावन अवसर पर आरंग क्षेत्र में एक भव्य एवं ऐतिहासिक “विशाल शोभायात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 22 मार्च 2026, रविवार को दोपहर 1:00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें समस्त हिन्दू समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।इस आयोजन का उद्देश्य हिन्दू संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था को जन-जन तक पहुंचाना तथा नववर्ष के स्वागत को उत्साह और उल्लास के साथ मनाना है। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की झांकियां, धार्मिक ध्वज, भजन-कीर्तन, पारंपरिक वेशभूषा में श्रद्धालु एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।आयोजकों के अनुसार, इस बार शोभायात्रा को विशेष भव्यता देने के लिए आकर्षक झांकियां, सजीव प्रस्तुतियां एवं विशेष लाइटिंग व्यवस्था की गई है। साथ ही डीजे साउंड के माध्यम से भक्तिमय माहौल तैयार किया जाएगा, जिससे पूरे नगर में धार्मिक वातावरण का संचार होगा।शोभायात्रा में भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की चलित झांकियां, पारंपरिक नृत्य, एवं छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक झलकियां भी देखने को मिलेंगी। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा विशेष प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगी।
    आयोजक समिति “समस्त हिन्दू आरंग क्षेत्र” ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस भव्य आयोजन को सफल बनाएं और हिन्दू नववर्ष का स्वागत पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ करें।साथ ही नागरिकों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे अपने घरों में ध्वज फहराएं, दीप प्रज्वलित करें एवं एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देकर इस पर्व को और भी खास बनाएं।ये होंगे
    मुख्य आकर्षण:-कट्टपा नृत्य उङीसा , कांतारा नृत्य कर्नाटका, माँ दूर्गा की चैतन्य रूपी झांकीया ,भगवान श्रीराम व हनुमान जी की भव्य झांकियां आकर्षक लाइटिंग व सजावट, प्रसिद्ध साहू डीजे साउंड के
    आनंद धुमाल के साथ भक्तिमय माहौल,छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम,हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता रहेगी।आरंग क्षेत्र के समस्त हिन्दू समाज के लिए
    यह शोभायात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगी, बल्कि सामाजिक एकता, संस्कृति और परंपरा का साक्षी बनेगा।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा….

    June 28, 2026

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    June 27, 2026

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा….

    Vinod GuptaJune 28, 202672 Views

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा…. आरंग।सरस्वती…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.