Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»समाज के निर्माणाधीन भवन में तोड़फोड़-समाज के रिपोर्ट पर पुलिस ने इनके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर शुरू की विवेचना
    Blog

    समाज के निर्माणाधीन भवन में तोड़फोड़-समाज के रिपोर्ट पर पुलिस ने इनके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर शुरू की विवेचना

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMarch 13, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    समाज के निर्माणाधीन भवन में तोड़फोड़-समाज के रिपोर्ट पर पुलिस ने इनके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर शुरू की विवेचना

    आरंग। सोनकर समाज के निर्माणाधीन भवन में तोड़फोड़ किये जाने का बड़ा मामला सामने आया है। समाज के अध्यक्ष लखन सोनकर के रिपोर्ट पर आरंग पुलिस ने अविनाश विक्की साहू एवं अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 324(5), 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए जाँच शुरू कर विवेचना में लिया है। समाज के अध्यक्ष लखन सोनकर ने आरंग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि नगर पालिका परिषद आरंग के अंतर्गत वार्ड नंबर 03 में सोनकर समाज सामुदायिक भवन से संलग्न परिसर में सोनकर समाज आरंग राज द्वारा सामाजिक सहयोग एकत्र धनराशि से भवन निर्माण किया जा रहा है जिसका लगभग क्षेत्रफल 3400 वर्गफीट है जिसका निर्माण प्लिंथ (जमीन से चार फिट उपर) किया जा चुका था जिसका काम पिछले कुछ समय से बंद था। आज दिनांक 13 मार्च 2026 को सुबह 07.30 बजे निर्माणाधीन भवन को देखने जाने पर पता चला की निर्माणाधीन भवन को पूर्ण रूप से तोड़ फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर एवं लगभग 20 नग सरिया जो कि कार्य स्थल पर रखा गया था यह भी चुरा कर ले गये है। जिसकी सूचना समाज के सदस्यो को दिया तब सदस्य गण छत्रधारी सोनकर, पूरन सोनकर, राकेश सोनकर, सतीश सोनकर एवं अन्य लोग वहां पर उपस्थित हुए फिर आसपास के लोगो से पूछताछ करने पर पता चला किया दिनांक 12 मार्च 2026 को रात्रि लगभग 08.30 बजे आरंग का अविनाश साहू ऊर्फ विक्की पिता अनिल साहू ऊर्फ बल्ला एवं अन्य लोगो के द्वारा JCB के माध्यम से सामाजिक भवन को पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है जिससे समाज को लगभग 15 लाख रूपये की आर्थिक क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि अविनाश साहू द्वारा पूर्व में सोनकर समाज सामुदायिक भवन में बाउण्ड्री वाल भुमि पूजन के पूर्व भी विवाद किया जा चुका था। समाज द्वारा अविनाश साहू एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों सहित JCB चालक एवं JCB मालिक के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    Vinod GuptaJune 26, 202692 Views

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान आरंग। आरंग विधान…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.