Blog

विश्व ग्लाकोमा सप्ताह का आयोजन-इतने मरीजों को निशुल्क बाटे गए चश्मे.

विश्व ग्लाकोमा सप्ताह का आयोजन-इतने मरीजों को निशुल्क बाटे गए चश्मे.

आरंग। विश्व ग्लाकोमा सप्ताह कार्यक्रम 8 मार्च से 14 मार्च तक जनजागरूकता अभियान के रूप मे स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर डॉ मिथलेश चौधरी एवं खंड चिकित्सा अधिकारी आरंग डॉ विजय लक्ष्मी अनंत के निर्देशन पर मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज आयुष्मान आरोग्य मंदिर कोसरंगी मे डायग्नोस्टिक नेत्र शिविर लगाकर ग्लाकोमा जैसे गंभीर बीमारी के सम्बन्ध मे विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया उक्त शिविर मे स्वास्थ्य विभाग आरंग के नेत्र सहायक अधिकारी सालिक नौरंगे नेत्र जांच हेतु विशेष रूप से उपस्थित थे, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की ग्लाकोमा आँखों मे होने वाली बहुत ही गंभीर बीमारी है यह प्रायः 40 वर्ष उम्र के व्यक्तियों मे पाया जाता है इसका लक्षण शुरुआत मे पता नहीं चलता ज़ब तक पता चलता है तब तक आँखों की रौशनी बहुत ही कम हो चुकी होती है, जो रौशनी चली जाती है वह वापस लाना मुश्किल होता है, ग्लाकोमा की पहचान एवं बचाव की जानकारी देते हुए आए हुए ग्रामीणों से हर 6 माह मे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र मे नेत्र परीक्षण कराने का अपील किया, उन्होंने बताया की शिविर मे 35 मरीजों ने अपना नेत्र परीक्षण कराया जिसमे 8 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित मिले जिनका निशुल्क ऑपरेशन राज्य प्रांतीय संस्थान सिविल अस्पताल माना मे कराया जायेगा की जानकारी दिया,साथ ही 12 मरीजों को नजदीकी काम व पढ़ने, लिखने के लिए प्रेसबायोपिक चश्मा ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती दामिनी राजू मिर्जा के हाथो निशुल्क प्रदाय किया गया, इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती दामिनी राजू मिर्जा, नेत्र सहायक अधिकारी सालिक नौरंगे, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रामकुमार साहू, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक बैजयंती साहू, मितानिन श्रीमती चित्रेखा साहू,श्रीमती मीना साहू,श्रीमती चंद्रिका लहरी, श्रीमती पुष्पा लहरी श्रीमती भारती मानिकपुरी,श्रीमती कल्पना दास सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button