राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम-ब्लॉक स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न-जागरूकता अभियान की गतिविधियों पर हुई चर्चा

आरंग।राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय समन्वय समिति BLCC की बैठक दिनांक 10 मार्च 2026 को अभिलाषा पैकरा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उपरोक्त बैठक में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में स्कूल एवं कॉलेज में की गई जागरूकता अभियान की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई तत्पश्चात तंबाकू मुक्त ग्राम बनाने हेतु आरंग ब्लॉक में चिन्ना अंकित 5 गांव की जानकारी साझा की गई वर्तमान में की जा रही कोटपा एक्ट 2003 की धाराओं के अंतर्गत चलानी करवाई की जानकारी भी सजा की गई प्रति वर्ष तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान में की जाने वाली येलो लाइन कैंपेन की जानकारी भी सभी सदस्यों के के मध्य साझा की गई।

उपरोक्त कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजयलक्ष्मी अनंत , बीपीएम दीपक मीरे, दंत चिकित्सक डॉ राहुल चोपड़ा, दंत चिकित्सक डॉ कंचन गुप्ता ,काउंसलर चंद्रशेखर राव काउंसलर मायाराम सोनवानी दंत सहायक टाकेश सेन दंत सहायक सोमनाथ साहू विकास खंड शिक्षा अधिकारी जनपद सीईओ तहसीलदार न्याब तहसीलदार महिला बाल विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग




