Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026

    कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही-1205 बोरी (60.25 में.टन.) अवैध खाद जब्त

    June 27, 2026

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»चिरायु की मदद से प्रिया लोधी के हृदय का हुआ सफल ऑपेशन-माता पिता ने कहा-अब अच्छे से मनायेंगे होली…
    Blog

    चिरायु की मदद से प्रिया लोधी के हृदय का हुआ सफल ऑपेशन-माता पिता ने कहा-अब अच्छे से मनायेंगे होली…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMarch 3, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    चिरायु की मदद से प्रिया लोधी के हृदय का हुआ सफल ऑपेशन-माता पिता ने कहा-अब अच्छे से मनायेंगे होली…

    Oplus_131072

    आरंग। आरंग ब्लॉक के ग्राम गुल्लु विकासखण्ड आरंग जिला रायपुर के प्राथमिक शाला में चिरायु टीम द्वारा हेल्थ चेकअप करने हेतु भ्रमण किया। हेल्थ चेकअप के कक्षा दौरान कक्षा चौथी की छात्रा प्रिया लोधी पिता श्री अश्वनी लोधी की हृदय गति असमान्य पाई गई। पुछताछ के दौरान पता चला कि खेलने के दौरान काफी थक जाती है एवं सॉस फुलने लगती है। तुरंत ही बच्ची के माता पिता को बुलाकर अवगत कराया गया कि इसे हृदय रोग विशेषज्ञ को दिखाना होगा। माता पिता के मन में अपनी बेटी के भविष्य, उसकी शिक्षा को लेकर डर सता रहा था। सबसे बड़ी चुनौती आर्थिक तंगी थी। एक गरीब परिवार के लिए निजी अस्पताल में ऑपरेशन का खर्च उठा पाना कठिन था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी के निर्देश पर चिरायु टीम की मदद से 28 जनवरी 2026 को रायपुर के एम.एम. आई नारायणा अस्पताल में ईको कराने पर पता चला कि दिल में छेद है एवं इसका ऑपरेशन करना जरूरी है। शासन की महत्वपुर्ण चिरायु योजना जो गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रहा है। रायपुर जिला कलेक्टर महोदय डॉ. गौरव कुमार सिंह की नवाचार कल्याणकारी योजना ’’प्रोजेक्ट धड़कन’’ स्कीम के माध्यम से 19 फरवरी 2026 को एम.एम.आई नारायणा अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया, जिसका 24 फरवरी को निःशुल्क सफल ऑपरेशन हुआ। सर्जरी पश्चात आज दिनांक 28 फरवरी को स्वस्थ होन पर प्रिया लोधी को डिस्चार्ज कर दिया गया। इस सफल उपचार में डी.पी. एम. मनीष कुमार मैजरवार, कंसल्टेन्ट डॉ. रंजना गायकवाड़, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजयलक्ष्मी अनंत, बी.पी.एम. दीपक मीरे, चिरायु टीम से डॉ. अबरार आलम, डॉ. शोभा निषाद, फार्मासिस्ट डुमेन्द्र धुर्वे, ए.एन.एम. टिकेश्वरी साहू एवं एल.टी मुकेश साहू का विशेष योगदान रहा। प्रिया लोधी के माता पिता ने जिला प्रशासन, कलेक्टर एवं संपूर्ण स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026

    कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही-1205 बोरी (60.25 में.टन.) अवैध खाद जब्त

    June 27, 2026

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    Vinod GuptaJune 27, 202692 Views

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.