बीजेपी आरंग मंडल के सभी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की हुई घोषणा-देखिये सूची

आरंग। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन एवम भाजपा संभाग प्रभारी अखिलेश सोनी एवम जिला संगठन प्रभारी सुरेंद्र पाटनी के निर्देशानुसार व सभी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष व भाजपा रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्याम नारंग के अनुशंसा से सभी जिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी मोर्चा के आरंग मंडल अध्यक्ष की घोषणा की गई है। आरंग बीजेपी मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सभी मोर्चों के आरंग मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है जो इस प्रकार है….
(1)–भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमति संगीता साहू,
(2)–भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष डॉ.तोषण साहू,
(3)–भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीरज चंद्राकर,
(4)–भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुनमचंद साहू,
(5)–भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष रंजीत धृतलहरे
(6)–भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र गोलू कंडरा,
(7)–भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष शब्बीर चौहान।
विनोद गुप्ता-आरंग

