Blog

सामान्य सभा की बैठक तुरंत कराये जाने की मांग-कांग्रेस पार्षद आज करेंगे धरना प्रदर्शन..

सामान्य सभा की बैठक तुरंत कराये जाने की मांग-कांग्रेस पार्षद आज करेंगे धरना प्रदर्शन..

आरंग।नगर पालिका परिषद आरंग में परिषद की सामान्य सभा की बैठक तुरंत कराये जाने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्षद गण बुधवार, 25 फरवरी को दोपहर 01 बजे से 03 बजे तक नगर पालिका प्रांगण में ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की मूर्ति के सामने एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेंगे।नेता प्रतिपक्ष शरद गुप्ता ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि बैठक नही होने से शहर के बुनियादी विकास कार्यों के साथ-साथ आम जनता से जुड़े कार्य जैसे नामांतरण, वृद्धावस्था पेंशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के लाभ के लिए आम जनता दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है।उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपकर बैठक बुलाने की मांग की थी और मांग पूरी न होने पर प्रदर्शन की घोषणा की थी जिसके चलते आज यह प्रदर्शन किया जा रहा है।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button