नगर पालिका के इस वार्ड में 08 लाख की लागत से निर्मित होने वाले नाली निर्माण हेतु हुआ भूमि पूजन

आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग के वार्ड क्र 15 में 08 लाख की लागत से निर्मित होने वाले नाली निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन, ध्रुव मिर्धा अध्यक्ष चर्म शिल्पकार बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन तथा पार्षद वीरेंद्र गोलू कंडरा ने भूमि पूजन कर नाली निर्माण कार्य की शुरुवात की। इस अवसर पर दिनेश चंद्राकर उपाध्यक्ष भाजपा मंडल आरंग,नागेन्द्र विश्वकर्मा छाया पार्षद, रितेश साहू, चेतन साहू, नरेन्द्र लल्ला साहनी,ओम मिर्धा उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग



