Blog

मानव समाज के कल्याण हेतु देहदान का संकल्प हुआ पूरा-भूतपूर्व फौजी ने किया देहदान-दिया समाज को बड़ा सन्देश..

मानव समाज के कल्याण हेतु देहदान का संकल्प हुआ पूरा-भूतपूर्व फौजी ने किया देहदान-दिया समाज को बड़ा सन्देश..

आरंग। ग्राम परागांव निवासी भूतपूर्व सैनिक ईश्वर लाल दुपारे के विचार के अनुरूप मृत्यु उपरांत उनके परिजनों ने उनका देहदान कर समाज को बड़ा एक सन्देश दिया है। भूतपूर्व सैनिक ईश्वर लाल दुपारे का दिनांक 03 फरवरी 2026 को प्रातः 12:32 बजे आकस्मिक निधन हो गया था। उनके परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग आरंग खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय लक्ष्मी अनंत से संपर्क किया। बीएमओ ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश चौधरी से मार्गदर्शन लिया और जिला प्रशासन रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार ने प्रोजेक्ट दधीचि (देहदान ) अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ गगन देवांगन को पारागांव भेज कर मृत्यु सर्टिफाईट कराकर एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज रायपुर भेजा। जहाँ परिजनों के सहमति से देहदान की प्रक्रिया पूरा किया गया।उनके इस पुनीत कार्य को स्वास्थ्य विभाग सहित पूरा आरंग वासी सराहना कर रहे है, साथ ही उनके इस विदाई ने पूरे क्षेत्र को शोक की लहर में डुबो दिया है। फौजी भाई साहब के चौड़े कंधों पर मात्र देश सेवा ही नहीं, बल्कि समाज कल्याण का बोझ भी था।
सैन्य सेवा का स्वर्णिम अध्याय
‎ईश्वर लाल भारतीय सेना के गौरवपूर्ण सिपाही रहे। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। सेवानिवृत्ति के पश्चात भी उनका जज्बा कम न हुआ। आरंग तहसील में अर्जिनविस एवं स्टांप वेंडर के रूप में कार्यरत होकर उन्होंने गरीब-गुरबों की सहायता की। उनके सीने पर शोभायमान पदक उनकी वीरता एवं त्याग की गवाही देते हैं ।
देहदान संकल्प-मानवता की सच्ची सेवा सबसे प्रेरणादायक उनका दिनांक 12 सितंबर 2012 का संकल्प रहा – मानव समाज के कल्याण हेतु देहदान। मृत्यु के बाद भी उनका शरीर चिकित्सा विज्ञान के माध्यम से जरूरतमंदों की जिंदगी बचाएगा। छत्तीसगढ़ में देहदान की इस परंपरा को उन्होंने मजबूत किया। ऐसे संकल्प लेने वाले फौजी भाई साहब सच्चे देशभक्त हैं, जिनकी आत्मा अमर हो जाती है।‎परिवार व समाज पर शोकमय प्रभाव परिवार, ग्रामवासियों एवं पूर्व सैनिक बंधुओं को इस अपूरणीय क्षति पर हार्दिक संवेदना दे रहे है…।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button