Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में यादव समाज ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव-पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने की ये घोषणा

    September 7, 2026

    रेलवे ब्रिज के पास पेड़ पर फंदे से लटकता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव-मर्ग कायम कर जांच शुरू-शिनाख्त के प्रयास जारी

    September 7, 2026

    भाजयुमो आरंग मंडल की परिचयात्मक बैठक संपन्न-भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्षो का किया गया सम्मान

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»जब बरसों बाद मिले स्कूल के साथी, पुराने यादों को किए ताजा..स्वामी आत्मानंद स्कूल सिंगपुर में गुरु – शिष्य मिलन समारोह और वार्षिक उत्सव का अयोजन…
    Blog

    जब बरसों बाद मिले स्कूल के साथी, पुराने यादों को किए ताजा..स्वामी आत्मानंद स्कूल सिंगपुर में गुरु – शिष्य मिलन समारोह और वार्षिक उत्सव का अयोजन…

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJanuary 25, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जब बरसों बाद मिले स्कूल के साथी, पुराने यादों को किए ताजा..स्वामी आत्मानंद स्कूल सिंगपुर में गुरु – शिष्य मिलन समारोह और वार्षिक उत्सव का अयोजन…

    धमतरी/मगरलोड,24 जनवरी 2026। बरसों बाद जब स्कूल के साथी एक साथ एक ही मंच पर मिले तो एक पल के लिए ऐसा लगा मानो जैसे पुराने दिन वापस लौट गए हो, इस दौरान स्कूल में अध्यन किए पूर्व छात्र, छात्राएं उसी उत्साह के साथ एक दूसरे से भेंट कर ना सिर्फ स्कूल में साथ बिताए पुरानी यादों को ताजा किए, बल्कि एक दूसरे के साथ अनुभव भी साझा किए,दरअसल धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय सिंगपुर के तत्वावधान में गुरु,शिष्य आत्मीय मिलन समारोह एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया,कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे,इस अवसर पर जनपद पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष बीरेंद्र साहू, सभापति एवं जनपद सदस्य राजेश नाथ गोसाई, विद्यालय के प्राचार्य श्री चंद्रा, पूर्व जनपद सदस्य डागेश्वर सोनकर, शाला विकास समिति अध्यक्ष धनंजय साहू, सरपंच लोमेश्वर साहू, सोसायटी अध्यक्ष राधेलाल सिन्हा, पूर्व महामंत्री मगरलोड मंडल हेमंत साहू, सरपंच बिरझुली रामायण सिन्हा, सरपंच मुड़केरा राजू सिन्हा, सरपंच खड़मा नंदकुमार ध्रुव, सरपंच भंडारवाड़ी रोहित नेताम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

    साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, ग्रामीणजन एवं विद्यालय के भूतपूर्व छात्र-छात्राएं जो वर्तमान में विभिन्न शासकीय सेवा में पदस्थ,व्यवसायों एवं अन्य कार्यों से जुड़े हुए हैं, समारोह में शामिल हुए,मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय का शैक्षणिक स्तर निरंतर उन्नत हो रहा है,भूतपूर्व छात्र-छात्राओं के लिए मिलन समारोह का आयोजन कर उनकी पुरानी यादों को ताजा करना अत्यंत सराहनीय पहल है,उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षक एवं विद्यार्थियों के बीच आत्मीय संबंधों को और अधिक मजबूत करते हैं,कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं आपसी संवाद के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    आरंग में यादव समाज ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव-पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने की ये घोषणा

    September 7, 2026

    रेलवे ब्रिज के पास पेड़ पर फंदे से लटकता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव-मर्ग कायम कर जांच शुरू-शिनाख्त के प्रयास जारी

    September 7, 2026

    भाजयुमो आरंग मंडल की परिचयात्मक बैठक संपन्न-भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्षो का किया गया सम्मान

    September 7, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में यादव समाज ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव-पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने की ये घोषणा

    Vinod GuptaSeptember 7, 202667 Views

    आरंग में यादव समाज ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव-पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.