Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    June 27, 2026

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026

    कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही-1205 बोरी (60.25 में.टन.) अवैध खाद जब्त

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»अपार आईडी को लेकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी मिशन मोड पर-शत-प्रतिशत पंजीयन के लिए कसी कमर
    Blog

    अपार आईडी को लेकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी मिशन मोड पर-शत-प्रतिशत पंजीयन के लिए कसी कमर

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJanuary 24, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अपार आईडी को लेकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी मिशन मोड पर-शत-प्रतिशत पंजीयन के लिए कसी कमर

    आरंग। डिजिटल भविष्य को सुरक्षित करने और ‘वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिला कलेक्टर रायपुर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय के नेतृत्व में शिक्षा विभाग ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा के निर्देशन में बीआरसीसी सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लाखेश्वर रात्रे द्वारा संकुल समन्वयकों और प्रधान पाठकों की एक आवश्यक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने स्पष्ट किया है कि अपार आईडी न केवल एक पहचान पत्र है, बल्कि यह छात्र के शैक्षणिक जीवन का डिजिटल लेखा-जोखा (डिजिलॉकर) है। उन्होंने कार्य में लापरवाही न बरतने की हिदायत देते हुए निम्नलिखित निर्देश दिए
    की सभी स्कूलों को अपने यहाँ दर्ज प्रत्येक छात्र की अपार आईडी अनिवार्य रूप से जनरेट करनी है। आधार कार्ड और स्कूल रिकॉर्ड के मिलान में आने वाली त्रुटियों को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए तथा प्रधान पाठकों को निर्देशित किया गया कि वे पालकों को इस आईडी के महत्व के बारे में समझाएं और उनकी सहमति प्राप्त करें।विकासखंड के सभी संकुलों को एक निश्चित समय सीमा के भीतर पोर्टल पर एंट्री पूर्ण करने का अल्टीमेटम दिया गया है। बीआरसीसी ने तकनीकी सत्र में संकुल समन्वयकों को पोर्टल संचालन और ओटीपी संबंधी समस्याओं के समाधान के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि “हमारा लक्ष्य विकासखंड को जिले में अग्रणी बनाना है, जिसके लिए समन्वयकों को मैदानी स्तर पर मॉनिटरिंग करनी होगी। इस अवसर पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लाखेश्वर रात्रे ने आने वाली तकनीकी समस्याओं के समाधान पर भी सभी को प्रशिक्षित किया। इस अवसर पर संकुल समन्वयक एवं टेक्निकल एक्सपर्ट गण गिरजा शंकर अग्रवाल, प्रहलाद शर्मा ,हरीश दीवान,मनोज मुछावर ,पोखन साहू,धनंजय साहू,सुनील पटेल, रितेश ठाकुर,आशीष बघेल, सावन बंजारे, गुलाब सिंह ध्रुव, जीतेन्द्र वर्मा, छन्नू लाल ध्रुव, भूषण जलक्षत्रि,सुरेंद्र नाथ योगी, प्रधान पाठक गण लक्षण लहरी, जया वर्मा,अरविंद वैष्णव, दिगम्बर बरीहा, के के साहू,आदि की उपस्थिति रही।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    June 27, 2026

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026

    कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही-1205 बोरी (60.25 में.टन.) अवैध खाद जब्त

    June 27, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    Rekhraaz SahuJune 27, 202616 Views

    छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.