Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में

    June 28, 2026

    राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-आरंग ब्लॉक में 90 प्रतिशत बच्चो को पिलाई गई पल्स पोलियो की ड्राप-कल से घर घर जा कर पिलाई जायेगी दवा….

    June 28, 2026

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा….

    June 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ इन्होंने खोला मोर्चा-कार्यवाही हेतु कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
    Blog

    अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ इन्होंने खोला मोर्चा-कार्यवाही हेतु कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJanuary 8, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ इन्होंने खोला मोर्चा-कार्यवाही हेतु कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

    आरंग। जनपद पंचायत आरंग के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुरुद कुटेला के सरपंच गणेश राम ने महानदी में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उपतहसील समोदा के अंतर्गत आने वाले कुरुद रेत घाट में धड़ल्ले से जारी अवैध रेत उत्खनन की शिकायत करते हुए बताया कि मशीन से नहीं खोदने का नियम है फिर भी महानदी में 08 नग चैन माउंटेन मशीन के द्वारा दिन रात नदी का सीना चीर के अवैध रेत उत्खनन ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है।बिना सीमांकन के स्वीकृत क्षेत्र से बाहर खनन कर रहे है।दिन रात खनन से नदी के किनारे लगे पेड़ पौधे गिर कर नदी में समाते जा रहा है। जिससे पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंच रहा है।साथ ही रेत से भरी भारी वाहन के आने जाने से धुल धुआं से किसानों के फसल को भारी नुकसान होता है और आते जाते नागरिको को अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ता है।जिस रास्ते से रेत निकाला जाता है उस रास्ते पर प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला लगा हुआ है जहां छोटे-छोटे स्कूली बच्चे पढ़ने आते हैं जिसे गंभीर घटना का आशंका बना रहता है तथा बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ता है।सरपंच ने बताया कि रेत घाट संचालित होने से गांव में हमेशा लड़ाई झगड़े का नौबत बना रहता है जिससे गांव में हमेशा तनाव बना रहता है। उन्होंने बताया कि बिना पीट पास के रेत को बेचा जा रहा है जिससे शासन के राजस्व का हानि हो रहा है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में

    June 28, 2026

    राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-आरंग ब्लॉक में 90 प्रतिशत बच्चो को पिलाई गई पल्स पोलियो की ड्राप-कल से घर घर जा कर पिलाई जायेगी दवा….

    June 28, 2026

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा….

    June 28, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में

    Vinod GuptaJune 28, 2026165 Views

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.