Blog

अपना घर आश्रम गोढ़ी-सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम ने किया भावनात्मक भ्रमण

अपना घर आश्रम गोढ़ी-सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम ने किया भावनात्मक भ्रमण

आरंग। आरंग विकासखण्ड के तहत ग्राम गोढ़ी स्थित अपना घर आश्रम में 03 जनवरी को सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण एवं भावनात्मक दौरा किया। फोरम के अध्यक्ष प्रकाश कुमार एवं सचिव राजकुमार शुक्ला के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल में अन्य पदाधिकारीयो ने आश्रम का विस्तार से अवलोकन किया और वहाँ निवासरत प्रभुजी के साथ समय बिताया। इस दौरान मनोरंजन, नृत्य एवं भजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। सदस्यों ने प्रभुजी से उनके हालचाल की जानकारी ली और आत्मीय संवाद किया।सेवा भावना से भाव-विभोर हुए सदस्य अपना घर आश्रम की सेवा भावना और व्यवस्थाओं को देखकर सभी सदस्य अत्यंत प्रभावित हुए। भावुक मन से उन्होंने आश्रम की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और यहाँ की जा रही मानव सेवा को अद्भुत बताया।इस अवसर पर अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने आश्रम की सेवा को सर्वश्रेष्ठ बताते हुए संस्थापक गोपाल प्रसाद अग्रवाल को देव पुरुष की संज्ञा दी।सचिव राजकुमार शुक्ला ने इसे समाज के लिए उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी कार्य बताया।श्रीमती अनीता दुबे ने कहा आज ही हमारे लिए नववर्ष का वास्तविक प्रारंभ है।डॉ. शेषा सक्सेना ने कहा इस सेवा से मैं अभिभूत हूँ।श्रीमती सरोज सेफी ने व्यवस्थाओं को बहुत अच्छी बताया।श्रीमती सीलू पटनायक ने कहा अपना घर, घर से भी बढ़कर है।अन्य सदस्यों ने भी कहा कि वे यहाँ से आनंद और सकारात्मक ऊर्जा लेकर लौट रहे हैं।कार्यक्रम के अंत में अपना घर आश्रम की ओर से सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्मृति चिन्ह एवं आभार पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button