Blog

राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव की तैयारी शुरू-वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो ने किया कार्यक्रम स्थल का अवलोकन…

राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव की तैयारी शुरू-वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो ने किया कार्यक्रम स्थल का अवलोकन…

आरंग। आरंग में 14 और 15 जनवरी को होने वाले राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई है। 15 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा विख्यात कवि डॉ कुमार विश्वास के आगमन को लेकर आज जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयो ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के निर्देश पर उनके osd सुशांत राय तथा नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन की उपस्थिति में
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह तथा ट्रैफिक डी एस पी गुरजीत सिंह ने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया तथा उपस्थित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री तथा विभिन्न मंत्रियो के सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों के प्रवेश तथा पार्किंग व्यवस्था तथा आम नागरिकों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर बीजेपी आरंग के मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, पार्षद गण पुष्कर साहू, वीरेंद्र कडरा गोलू, पार्षद प्रतिनिधि राकेश शर्मा, दिनेश चंद्राकर, गणेश साहू, मंत्री कार्यालय प्रमुख राकेश शर्मा यशपाल लोधी, चमन सिन्हा आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू, नगर पालिका तथा लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर तथा स्टाफ़ और बीजेपी के कार्यकर्त्ता गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button