Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में 19 अप्रैल को संत सुफल भगत जयंती पर भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी खास आकर्षण

    April 18, 2026

    महतारी वंदन योजना में निःशुल्क ई-केवाईसी, हितग्राहियों से एक रुपये भी न लें

    April 18, 2026

    पार्षद निधि से इस वार्ड में शुरू हुआ बोर खनन-नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन…

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 20
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!
    देश-विदेश

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJanuary 2, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Wolf Moon 2026: नए साल की शुरुआत आपके लिए काफी रोमांचक होने वाली है। 3 जनवरी की रात को आसामान में इस साल की पहली पूर्णिमा का चांद नजर आएगा, जिसे  ‘वुल्फ मून’ कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा न केवल बड़ा दिखेगा, बल्कि इसकी चमक भी आम दिनों से कहीं अधिक होगी। इस घटना के पीछे ऐतिहासिक कारण हैं।

    क्यों कहा जाता है इसे ‘वुल्फ मून’?

    खगोलविदों के अनुसार जनवरी की पूर्णिमा को वुल्फ मून कहने के पीछे ऐतिहासिक कारण हैं। प्राचीन काल में उत्तरी गोलार्ध में कड़ाके की ठंड के दौरान इस समय भूखे भेड़ियों के झुंडों के चिल्लाने की आवाजें काफी सुनाई देती थीं। इसी लोककथा और परंपरा के आधार पर इस महीने की पूर्णिमा का नाम ‘वुल्फ मून’ पड़ गया।

    पृथ्वी और सूर्य के बीच घटेगी दूरी

    चंद्रमा के इस अद्भुत रूप के साथ-साथ 3 जनवरी को एक और बड़ी खगोलीय घटना होगी। भारतीय समयानुसार रात लगभग 10:45 बजे पृथ्वी अपनी कक्षा में चक्कर काटते हुए सूर्य के सबसे निकटतम बिंदु पर पहुंच जाएगी। इसे ‘उपसौर’ (Perihelion) कहा जाता है। इस दौरान पृथ्वी और सूर्य की दूरी घटकर करीब 14 करोड़ 71 लाख किलोमीटर रह जाएगी।

    रोचक तथ्य: उपसौर के समय पृथ्वी अपनी कक्षा में सबसे तेज गति (लगभग 30.27 किमी प्रति सेकंड) से यात्रा करती है। इसके विपरीत 6 जुलाई 2026 को पृथ्वी सूर्य से सबसे दूर होगी, जिसे ‘अपसौर’ (Aphelion) कहा जाता है।

    3 जनवरी को होगी माघ मेले की औपचारिक शुरुआत

    3 जनवरी का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है। इसे पौष पूर्णिमा के रूप में मनाया जाएगा। इसी दिन से प्रयागराज में पवित्र माघ मेले की औपचारिक शुरुआत होती है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य करने से मानसिक शांति और सुख-समृद्धि मिलती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026

    Aaj Ka Panchang 02 january 2026: जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में 19 अप्रैल को संत सुफल भगत जयंती पर भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी खास आकर्षण

    Rekhraaz SahuApril 18, 2026

    आरंग में 19 अप्रैल को संत सुफल भगत जयंती पर भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.