Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आवास प्लस 2.0-​आवास सूची में भारी गड़बड़ी का जिला पंचायत सदस्य ने लगाया आरोप-की निष्पक्ष जांच की मांग

    June 29, 2026

    राष्ट्रीय डिजिटल कवि सम्मेलन में गूंजी ‘कोसल मंच’ के कवियों की आवाज

    June 29, 2026

    गरीबों के आशियाने उजाड़ने से पहले पुनर्वास क्यों नहीं..?…नकटी में प्रशासन की कार्रवाई पर डॉ. शिवकुमार डहरिया ने उठाये सवाल….

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»जयंती पर गूंजा गुरु घासीदास बाबा का संदेश-इन्होंने दिया समाजिक समरसता का मंत्र
    Blog

    जयंती पर गूंजा गुरु घासीदास बाबा का संदेश-इन्होंने दिया समाजिक समरसता का मंत्र

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaDecember 19, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जयंती पर गूंजा गुरु घासीदास बाबा का संदेश-इन्होंने दिया समाजिक समरसता का मंत्र

    Oplus_131072

    आरंग। जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर 18 दिसम्बर को महान संत, समाज सुधारक गुरु घासीदास बाबा की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में खौली, नरसिंगपुर, छाटापार, भोथली एवं गुखेरा गांवों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जयंती आयोजनों में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थलों पर बाबा घासीदास जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वतन चन्द्राकर ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा का जीवन सत्य, अहिंसा, समानता और मानवता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मनखे-मनखे एक समान का संदेश आज भी समाज को जोड़ने की सबसे बड़ी ताकत है। जाति, भेदभाव और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार और मेहनत के मार्ग पर चलना ही बाबा जी के विचारों का सच्चा सम्मान है।वतन चन्द्राकर ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशामुक्ति, स्वच्छता और सामाजिक सद्भाव के अभियान में आगे आएं। उन्होंने कहा कि बाबा जी ने जिस समाज की कल्पना की थी, वह तभी साकार होगा जब हर व्यक्ति सत्यनिष्ठा, परिश्रम और आपसी भाईचारे को अपने जीवन में उतारे। महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने शिक्षा और स्वावलंबन को समाज की प्रगति की कुंजी बताया।इस अवसर पर ग्रामीणों ने अतिथि का पारंपरिक स्वागत किया और आयोजनों को सफल बनाने में सहयोग दिया। अंत में वतन चन्द्राकर ने सभी आयोजकों व उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त करते हुए गुरु घासीदास बाबा के आदर्शों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आवास प्लस 2.0-​आवास सूची में भारी गड़बड़ी का जिला पंचायत सदस्य ने लगाया आरोप-की निष्पक्ष जांच की मांग

    June 29, 2026

    राष्ट्रीय डिजिटल कवि सम्मेलन में गूंजी ‘कोसल मंच’ के कवियों की आवाज

    June 29, 2026

    गरीबों के आशियाने उजाड़ने से पहले पुनर्वास क्यों नहीं..?…नकटी में प्रशासन की कार्रवाई पर डॉ. शिवकुमार डहरिया ने उठाये सवाल….

    June 29, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आवास प्लस 2.0-​आवास सूची में भारी गड़बड़ी का जिला पंचायत सदस्य ने लगाया आरोप-की निष्पक्ष जांच की मांग

    Vinod GuptaJune 29, 2026215 Views

    आवास प्लस 2.0-​आवास सूची में भारी गड़बड़ी का जिला पंचायत सदस्य ने लगाया आरोप-की निष्पक्ष…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.