Blog

इन विद्यार्थियों को बेहतरीन योग के लिए किया जायेगा सम्मानित

इन विद्यार्थियों को बेहतरीन योग के लिए किया जायेगा सम्मानित

आरंग।अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट स्कूल के कुछ विद्यार्थियों को बेहतरीन योग अभ्यास एवं इससे जुड़ी गतिविधियों के लिए विद्यालय स्तर सम्मानित करने की घोषणा की गई। जिसमे चहक चन्द्राकर वी,चेतना बान्ते 7 वी,मनु चन्द्राकर 7 वी,चेष्ठा धृतलहरे 7 वी, राधिका मेहरा 7 वी,आस्था 5 वी आदि शामिल है।एस एम डी सी अध्यक्ष खिलेश धुरंधर ने इन बच्चों के साथ विद्यालय प्रबन्धन एवं योग शिक्षिक संजय यादव की सराहना करते हुए कहा कि हम सबके लिए गौरव की बात है।
प्राचार्य संध्यारानी बारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्कूल बच्चो के लिए पढाई के साथ- साथ खेल, योग, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि सर्वांगिण विकास पर पूरा ध्यान देता है। इस वर्ष राज्य स्तरीय खेलो मे कई बच्चे विभिन्न खेलो के लिए चयनित हुए है।जो विद्यालय के लिए गौरव की बात है।खेल शिक्षिका प्रीति साहू ने भी इन बच्चों को शुभ कामनाएँ दी है। एस एम डी सी सदस्यों एवं सभी स्टाफ ने इन बच्चों को शुभकामनाएँ दी है।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button