टोकन ऐप 24×7 खुलने से किसानों को बड़ी राहत-इन्होंने किया निर्णय का स्वागत

आरंग। प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा टोकन ऐप को 24×7 खोलने के निर्णय का आरंग के जनपद सदस्य प्रीतम कुमार साहू ने स्वागत करते हुए इसे किसान हितैषी कदम बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस फैसले से धान उपार्जन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और किसानों को बड़ी सुविधा मिलेगी।प्रीतम कुमार साहू ने कहा कि अब किसान 13 जनवरी तक अगले 20 दिनों के लिए कभी भी टोकन प्राप्त कर सकेंगे, जिससे समय की बाध्यता खत्म होगी और धान बेचने की प्रक्रिया सरल हो जाएगी। पहले किसानों को सीमित समय में टोकन लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन 24 घंटे उपलब्ध ऐप से अब दूर-दराज के किसान भी अपनी सुविधा अनुसार टोकन ले सकेंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं को गंभीरता से समझते हुए समाधान कर रही है। धान उपार्जन व्यवस्था को सुगम, पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह निर्णय किसानों की मेहनत का सम्मान करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।जनपद सदस्य साहू ने किसानों से अपील की कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर टोकन लेकर व्यवस्थित रूप से अपना धान विक्रय करें। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश का किसान और अधिक सशक्त एवं समृद्ध होगा।
विनोद गुप्ता-आरंग



