वार्ड क्र 13 में इस कार्य हेतु नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने किया भूमि पूजन…

आरंग। आरंग नगर पालिका के वार्ड क्र 13 के अटल बिहार कॉलोनी में रंगमंच रिनोशन कार्य हेतु भूमि पूजन किया गया।नगर पालिका आरंग कर अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने अटल विहार कॉलोनी में सार्वजनिक रंगमंच में स्टील रेलिंग लगाने हेतु नारियल फोड़कर कार्य का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने भविष्य में कॉलोनी के विकास हेतु सदैव तत्पर होने की बात कही। भूमि पूजन के अवसर पर वार्ड के पार्षद चित्ररेखा विक्रम परमार, खूबचंद साहू, आशा साहू, लोकनाथ साहू, नागेंद्र देवांगन,चंद्रेश तिवारी, देवानंद साहू,ममता साहू,ओम प्रकाश साहू, गणेश साहू, नरेंद्र सहानी, लीना साहू, नंदू साहू जन्मेंजय वर्मा सहित मोहल्ले वासी उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग


