Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गरीबों के आशियाने उजाड़ने से पहले पुनर्वास क्यों नहीं..?…नकटी में प्रशासन की कार्रवाई पर डॉ. शिवकुमार डहरिया ने उठाये सवाल….

    June 29, 2026

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में

    June 28, 2026

    राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-आरंग ब्लॉक में 90 प्रतिशत बच्चो को पिलाई गई पल्स पोलियो की ड्राप-कल से घर घर जा कर पिलाई जायेगी दवा….

    June 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»किराना,जनरल स्टोर एवं अन्य अनधिकृत दुकानों में हो रहे अवैध दवा विक्रय के विरुद्ध संघ ने खोला मोर्चा-ज्ञापन सौप कर की ये मांग…
    Blog

    किराना,जनरल स्टोर एवं अन्य अनधिकृत दुकानों में हो रहे अवैध दवा विक्रय के विरुद्ध संघ ने खोला मोर्चा-ज्ञापन सौप कर की ये मांग…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaDecember 11, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    किराना,जनरल स्टोर एवं अन्य अनधिकृत दुकानों में हो रहे अवैध दवा विक्रय के विरुद्ध संघ ने खोला मोर्चा-ज्ञापन सौप कर की ये मांग…

    सरगुजा।बिना औषधि अनुज्ञप्ति (ड्रग लाइसेंस) के किराना, जनरल स्टोर एवं अन्य अनधिकृत दुकानों में हो रहे अवैध दवा विक्रय के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग।सरगुजा औषधि विक्रेता संघ अंबिकापुर के अध्यक्ष अमित मिंटू अग्रवाल ने सहायक औषधि नियंत्रक, औषधि निरक्षक अनिल पैंकरा,अमरेश तिर्की को जिले में निरंतर बढ़ रहे बिना लाइसेंस अवैध दवा विक्रय पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।संघ ने बताया है कि कई किराना दुकानों, जनरल स्टोर्स एवं अन्य अनधिकृत दुकानों में बिना किसी वैध औषधि अनुज्ञप्ति के दवाइयों का भंडारण एवं विक्रय किया जा रहा है,जो दवा एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 का स्पष्ट उल्लंघन है।संघ के अनुसार इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल आमजन के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए अत्यंत घातक हैं,बल्कि वैध ड्रग लाइसेंस लेकर नियमों का पालन करने वाले केमिस्टों के हितों पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रही हैं।बिना प्रशिक्षित व्यक्तियों द्वारा दवा बिक्री से गलत दवा सेवन, दुष्प्रभाव,गंभीर चिकित्सकीय जटिलताएँ, एवं जन-जीवन को जोखिम में डालने वाली स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं।इन्हीं गंभीर परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए संघ ने प्रशासन से निम्न मांगें रखी हैं—प्रमुख मांगें :

    1. क्षेत्र में सभी बिना अनुज्ञप्ति वाली दुकानों की सघन जाँच कर अवैध दवा भंडारण एवं विक्रय की पुष्टि की जाए।
    2. औषधि अधिनियम का उल्लंघन करने वाले दोषियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
    3. भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों की पुनरावृत्ति रोकने हेतु निगरानी एवं प्रवर्तन तंत्र को सुदृढ़ किया जाए।
    4. वैध लाइसेंसधारी केमिस्टों के हितों की रक्षा करते हुए दवा विक्रय व्यवस्था को कानून सम्मत व सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएँ।
      सरगुजा औषधि विक्रेता संघ को पूर्ण विश्वास है कि प्रशासन इस विषय को गंभीरता से लेकर शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई करेगा, जिससे जनस्वास्थ्य की सुरक्षा तथा वैध दवा व्यापार का संरक्षण सुनिश्चित हो सके।इस अवसर पर अध्यक्ष अमित मिंटू अग्रवाल, सचिव अजय पाठक, कोषाध्यक्ष प्रकाश श्रीवास्तव,राधे श्याम अग्रवाल, सुदामा बंसल,सुमित अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल,लोकेश सोनी,प्रदीप शर्मा,शैलेन्द्र गुप्ता, नरेन्द्र विश्वकर्मा आदि सदस्यगण उपस्थित थे।
      विनोद गुप्ता-आरंग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    गरीबों के आशियाने उजाड़ने से पहले पुनर्वास क्यों नहीं..?…नकटी में प्रशासन की कार्रवाई पर डॉ. शिवकुमार डहरिया ने उठाये सवाल….

    June 29, 2026

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में

    June 28, 2026

    राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-आरंग ब्लॉक में 90 प्रतिशत बच्चो को पिलाई गई पल्स पोलियो की ड्राप-कल से घर घर जा कर पिलाई जायेगी दवा….

    June 28, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गरीबों के आशियाने उजाड़ने से पहले पुनर्वास क्यों नहीं..?…नकटी में प्रशासन की कार्रवाई पर डॉ. शिवकुमार डहरिया ने उठाये सवाल….

    Vinod GuptaJune 29, 202675 Views

    गरीबों के आशियाने उजाड़ने से पहले पुनर्वास क्यों नहीं..?…नकटी में प्रशासन की कार्रवाई पर डॉ.…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.