29 नवम्बर से छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन-ये होंगे मुख्य अतिथि….

आरंग। ग्राम कोसरंगी में 29 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन होंगे। प्रमुख अतिथिगण ध्रुवकुमार मिर्धा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार बोर्ड राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त, एवं श्याम नारंग जिलाध्यक्ष भाजपा जिला रायपुर ग्रामीण होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती दामिनी राजू मिर्झा सरपंच ग्राम पंचायत कोसरंगी करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती टाकेश्वरी मुरली साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, गुरु सौरभ साहेब सभापति जिला पंचायत रायपुर, देवनाथ साहू अध्यक्ष भाजपा मंडल आरंग, संजय घृतलहरे सभापति जनपद पंचायत आरंग, गोविंद साहू अध्यक्ष साहू समाज भानसोज परिक्षेत्र, श्रीमती मंजुरानी जुगेश चंद्र दास उपसरपंच ग्राम पंचायत कोसरंगी, विक्रम साहू अध्यक्ष ग्राम सभा कोसरंगी एवं समस्त पंचगण तथा ग्रामसभा के पदाधिकारीगण होंगे।प्रतियोगिता में विजेता प्रतीभागियो के लिए पुरस्कार भी रखा गया है जिसमे प्रथम पुरस्कार 20001, द्वितीय पुरस्कार 15001, तृतीय पुरस्कार 10001, एवं चतुर्थ पुरुस्कार 5001 रूपये से पुरस्कृत किए जायेंगे। साथ ही व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर भी आकर्षक पुरस्कार रखा गया है जिसमे सर्वश्रेष्ठ सर्विसर, सर्वश्रेष्ठ ब्लॉकर, सर्वश्रेष्ठ शॉर्टर आदि शामिल है। यह जानकारी आयोजनकर्ताओं के द्वारा दिया गया जिसमे तिलक साहू, गैंदलाल साहू, विनोद दास, डॉक्टर उत्तम साहू, विजय दास, अरुण दास, सुभाष दास,दुजेश साहू डोमनध्रुव शिक्षक, अशोक दास शिक्षक, शामिल है।
विनोद गुप्ता-आरंग



