Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग तहसील ग्राम पटेल संघ का गठन-ये बने अध्यक्ष…

    May 2, 2026

    बागबाहरा जनपद पंचायत में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की पहल, निःशुल्क सहायक उपकरण शिविर में 26 हितग्राही चिन्हांकित

    May 2, 2026

    उपलब्धि-05वी एवं 08वी बोर्ड परीक्षा में जिले की प्रवीण्य सूची में इस स्कूल के नौ विद्यार्थी शामिल

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 3
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»26 Nov 2025 Rashifal: बुधवार के दिन इन 3 राशियों पर बरसेगी गणेश जी की कृपा,पढ़ें दैनिक राशिफल
    देश-विदेश

    26 Nov 2025 Rashifal: बुधवार के दिन इन 3 राशियों पर बरसेगी गणेश जी की कृपा,पढ़ें दैनिक राशिफल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsNovember 26, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    26 November 2025 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 12 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 33 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्कन्द षष्ठी व्रत है।  आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल।

    मेष : आप किसी अपने पुराने मित्र की सहायता करेंगे

    आज आपका दिन कुछ नया सिखाने वाला है। आज आप किसी अपने पुराने मित्र की सहायता करेंगे। आप दैवीय सहयोग से हर फील्ड में बढ़ेंगे। अपने विरोधियों से विशेष रूप से सावधान रहें। स्टील का बिजनेस सफल रहेगा और अधिक लाभ मिलेगा। आप आज परिवार के साथ ट्रिप पर जायेंगे, जिससे आपको भरपूर आनंद आएगा। नया वाहन खरीदने का विचार अपने पिता से करेंगे। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे।

    शुभ रंग: नीला

    शुभ अंक: 4

    वृष : रुका हुआ काम फिर से शुरू होगा

    आज आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लेकर आएगा। आज टेंशन अधिक रहेगी। रुका हुआ काम फिर से शुरू होगा। आपका स्नेही स्वभाव होने के कारण आपके सहयोगी लाभ उठाएंगे। बुरी संगती से बचना चाहिए क्योकि आज हानि हो सकती है। आप नया प्लाट खरीदने का मन बनायेंगे। आप किसी दूसरे राज्य के मित्र से अपना व्यापार करेंगे। संयम बनाये रखे और सब्र से काम लेने की जरूरत है। इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा।

    शुभ रंग: हरा
    शुभ अंक: 2

    मिथुन : नये स्थान पर जाने का योग है

    आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। नये स्थान पर जाने का योग है। आपकी टेंशन दूर होगी। अपना काम बहुत मेहनत और लगन से करेंगे। बड़ों-बुजुर्गों के आशीर्वाद से आप सफलता को छुएंगे। पारिवारिक रिश्तों में मेल जोल बढ़ेगा और आपसी प्रेम अधिक होगा। आज बुरी संगति से बचने की जरूरत है। आपका लाभ-व्यय समान रहेगा। 

    शुभ रंग: पिंक
    शुभ अंक: 3

    कर्क : आपकी आमदनी बढ़ेगी

    आज आपके दिन की शुरुआत अपनों के साथ होगी। अनावश्यक खर्च से बचे, जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी। प्राइवेट जॉब करने वालों की आय बढ़ने की संभावना है। बिजनेस करने वालों कों आज ज्यादा मुनाफा मिलेगा। आप नया मकान खरीद सकते है। शिक्षा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। अचानक आज निर्णय ना ले किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही निर्णय लें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

    शुभ रंग: पीच
    शुभ अंक: 7

    सिंह : आज आप किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते है

    आज अपने दिन की शुरुआत नये तरीके से करेंगे। आज आप किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते है। आपको सर्दी से सम्बन्धित बुखार का सामना करना पड़ेगा जिस से आपको सर्दी से बचना होगा। अधिक भागदौड़ के बावजूद भी आप सकारात्मक रहेंगे और आपका मन प्रसन्नचित्त रहेगा। आपको विरोधी लोगों से बचना होगा जो आपकी पीठ पीछे विरोध किया करते है वो आपको सफल होने से रोकेंगे। 

    शुभ रंग: केसरिया
    शुभ अंक: 5

    कन्या : आज आप एनर्जेटिक रहेंगे

    आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। आज आप एनर्जेटिक रहेंगे। सोशल मीडिया पर आपकी वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लोग पसंद करेंगे, जिससे आपके फाल्लोवर्स बढ़ेंगे। आज राजकीय कामों में सफलता मिलेगी। आज आपकी मन पसंद वस्तु आपको मिलेगी जिससे आपकी खुशी बढ़ेगी। आज आपको यात्रायें अधिक करनी पड़ेगी। बड़े बुजुर्गों से समझौता करना पड़ेगा। आप फुल एनर्जी के साथ काम करेंगे।

    शुभ रंग: हरा
    शुभ अंक: 9

    तुला : मेहनत करने से सारा काम आपका आसान होता रहेगा

    आज आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लायेगा। मेहनत करने से सारा काम आपका आसान होता रहेगा। ट्रांसपोर्ट के व्यापारी आज किसी बुकिंग का अच्छा लाभ कमाएंगे। दाम्पत्य जीवन का सुख आनन्द मिलेगा। अपने आराध्य देव की उपासना करने से आपके जीवन में खुशियां आएंगी। आज आपको बॉस का दिया हुआ टारगेट पूरा करना होगा। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी।

    शुभ रंग: हरा
    शुभ अंक: 4

    वृश्चिक :  किसी पारिवारिक सदस्य से आपको सहायता मिलेगी

    आज आपको भागदौड़ वाला काम करना पड़ सकता है। कार्य के प्रति आपकी मेहनत से ऑफिस में आपका स्तर ऊँचा होगा। किसी पारिवारिक सदस्य से आपको सहायता मिलेगी। आज आप किसी नये स्थान पर जायेंगे। आज बाहर का मसालेदार खाना खाने से परहेज़ करने की आवश्यकता है ,नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आज आप अपनी जरुरत की वस्तु खरीदेंगे। आज करीबी रिश्तेदार आपसे मदद मांग सकते हैं, उनकी संभव मदद जरूर करेंगे। माता-पिता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विचार कर सकते हैं। 

    शुभ रंग: नीला
    शुभ अंक: 3

    धनु : आप किसी धार्मिक कार्य को करेंगे

    आज आपका दिन बहुत ज्यादा ही खुशहाल रहने वाला है। आप किसी धार्मिक कार्य को करेंगे। परिवार वालों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान कैंसिल होने की संभवाना है। ऑफिस में आपके काम से खुश होकर बॉस आपको अच्छा वेतन देंगे। निजी सम्बन्धों में आपसी प्रेम बढ़ेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी लेनी पड़ सकती है। आज सिर्फ सुनी सुनाई और आलोचनात्मक बातों पर ध्यान ना दें तथा अपनी भावनाओं व क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज साझेदारी से बिजनेस में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला न लें।

    शुभ रंग: काला
    शुभ अंक: 1

    मकर : पुत्र पक्ष से आपको सुख मिलेगा

    आज आपको किसी मरीज़ की सेवा करने का मौका मिलेगा। ब्लड प्रेशर के मरीजों को आज काफी हद तक आराम मिलेगा। इस महीने आप अपने कैरियर के प्रति ज्यादा चिंता में रहेंगे, परन्तु यह समय घबराहट का नहीं, अपनी क्षमता पर भरोसा करके आगे बढ़ने का समय है। आप धैर्यवान है इसलिए धैर्य रख के काम को करना होगा। इस राशि के राजनीतिज्ञ कोई समारोह करने की योजना बना सकते हैं, समाज हित में काम करेंगे। पुत्र पक्ष से आपको सुख मिलेगा। शिक्षक छात्रों के डाउट क्लियर करेंगे। 

    शुभ रंग: सिल्वर
    शुभ अंक: 9

    कुंभ : पॉजिटिव सोच बनाये रखें

    आज आपका दिन बहुत ही ज्यादा बढ़िया रहने वाला है। आपको जिन्दगी में आज नया कदम उठाने का अवसर मिलेगा जो आपकी जिन्दगी में नया मोड़ लायेगा। पॉजिटिव सोच बनाये रखें। आपके व्यापार में आज बाहरी व्यक्ति सहायता करेगा, जिससे आपको काफी लाभ होगा। आज आपको सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। किसी काम को करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य चेतन्न रहेगा, आपके अन्दर एनर्जी भरपूर रहेगी। सरकारी जॉब वाले लोगों के प्रमोशन से जुडी अच्छी खबर जल्द मिलेगी।

    शुभ रंग: इंडिगो
    शुभ अंक: 8

    मीन : रुके हुए कार्यों को पूरा करने का सही समय है

    आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। साहित्यिक जगत से जुड़े लोगों कों आज सम्मान मिलेगा। प्रॉपर्टी लेने का विचार बना रहे लोग आज प्रॉपर्टी डीलर से मिलेंगे। रुके हुए कार्यों को पूरा करने का सही समय है। आज किसी रोचक व्यक्ति के आने से घर में उत्साह का माहौल रहेगा। बडों का आशीर्वाद मिल सकता है। किसी मित्र से उसका काम पूरा करने का वादा किया है, आप उसे पूरा करेंगे। 

    शुभ रंग: गोल्डन
    शुभ अंक: 2

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग तहसील ग्राम पटेल संघ का गठन-ये बने अध्यक्ष…

    Vinod GuptaMay 2, 2026

    आरंग तहसील ग्राम पटेल संघ का गठन-ये बने अध्यक्ष… आरंग। छ.ग. ग्राम पटेल (पं.क्र. 2870)…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.