Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    इस वार्ड में 26.17 लाख के नाली निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने किया भूमि पूजन…

    June 19, 2026

    बृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल आयोजन-सेवा और सुशासन के माध्यम से हर नागरिक को सशक्त बनाकर विकसित भारत एवं छत्तीसगढ़ का करना है निर्माण-गुरु खुशवंत साहेब

    June 18, 2026

    प्रधानमंत्री के सफलतम 12 वर्ष-आज 18 जून को आरंग में बृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन-नगर पालिका अध्यक्ष ने की ये अपील…

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 19
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»रायपुर में उद्योग मंत्री की पायलट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चालक नशे में धुत, जानें कैसे हुआ हादसा
    छत्तीसगढ़

    रायपुर में उद्योग मंत्री की पायलट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चालक नशे में धुत, जानें कैसे हुआ हादसा

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsNovember 19, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर।  राजधानी में देर रात उस समय एक बड़ी दुर्घटना हो गई जब उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पायलट स्कॉर्पियो वाहन खालसा स्कूल के सामने, कोर्ट परिसर के ठीक सामने अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां रात करीब 12:45 बजे के आसपास घटना घटी।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने देखा कि स्कॉर्पियो वाहन का चालक शराब के नशे में धुत अवस्था में था और लड़खड़ाते हुए खुद को संभालने की कोशिश कर रहा था। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

    ऑटो चालक ने की थी वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश

    गाड़ी चालक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह ड्यूटी समाप्त होने के बाद वाहन लेकर अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान खालसा स्कूल के सामने एक ऑटो चालक ने अचानक वाहन को बगल से ओवरटेक करने की कोशिश की। ऑटो की इस हरकत से स्कॉर्पियो चालक का संतुलन बिगड़ गया और उसने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित वाहन सीधे डिवाइडर के ऊपर चढ़ गया और सामने लगे खंभे से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो का आगे का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन चलने लायक नहीं बचा।

    नशे में था वाहन चालक

    घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि रफ्तार भी काफी तेज थी, जिस वजह से नुकसान ज्यादा हुआ। वाहन का नंबर CG 08 BC 9909 है, जो उद्योग मंत्री की पायलट गाड़ियों में से एक बताया जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के समय वाहन में मंत्री नहीं थे, केवल चालक ही मौजूद था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले चालक की हालत की जांच की। चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि होने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण करवाया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, चालक का अल्कोहल लेवल मानक से काफी ऊपर पाया गया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में किसी भी आम नागरिक को चोट नहीं आई है, जो बड़ी राहत की बात रही। सड़क पर देर रात ट्रैफिक कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया, वरना वाहन की रफ्तार और टक्कर की तीव्रता को देखते हुए जनहानि की संभावना भी थी।

    Raipur News: पुलिस अब ऑटो चालक की भी खोजबीन कर रही है, ताकि उसकी ओर से लापरवाही हुई या नहीं, इसकी पुष्टि हो सके। वहीं प्रशासनिक स्तर पर यह सवाल भी उठ रहे हैं कि मंत्री-स्तर की पायलट गाड़ी का चालक ड्यूटी के बाद शराब पीकर वाहन क्यों चला रहा था और उस पर विभागीय कार्रवाई कब होगी। फिलहाल पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और शराब पीकर वाहन चलाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जांच जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    इस वार्ड में 26.17 लाख के नाली निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने किया भूमि पूजन…

    Vinod GuptaJune 19, 20262 Views

    इस वार्ड में 26.17 लाख के नाली निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.