Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    देवर्षि श्री नारद सेवा समिति की अनूठी पहल-भोरमदेव पैदल यात्रा में लगेगा सेवा स्टॉल-अमरकंटक में तीन दिवसीय विशाल प्रसादी भंडारा

    July 28, 2026

    जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगितासंभाग स्तर के लिए चयनित आरंग का ये छात्र

    July 28, 2026

    प्रोजेक्ट धड़कन-चिरायु टीम ने 200 बच्चों का किया संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में सड़क मार्ग से यात्रा सुगम बनाने सरकार ने बिछाया चारों तरफ सड़कों का जाल
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में सड़क मार्ग से यात्रा सुगम बनाने सरकार ने बिछाया चारों तरफ सड़कों का जाल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsNovember 15, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क मार्ग से यात्रा को सुगम बनाने के लिए सरकार हर तरह से प्रयास करने में जुटी हुई है। सड़क मार्ग से आवागमन सुविधाजनक हो सके इसके लिए विष्णु देव साय सरकार लगातार सड़कों का जाल प्रदेश के कोनो– कोनो और दूरस्थ अंचलों के गांवों में बिछा रही है। डबल इंजन की सरकार होने के चलते केंद्र सरकार से भी राज्य सरकार को भरपूर मदद मिल रही है। प्रदेश की 1052 ऐसी बस्तियों की पहचान की गई है,जिनमें कभी सड़क नहीं पहुंची थी। उनमें भी सड़क बनाने का काम 80% पूरा हो चुका है।

    सिटी बस और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को मजबूत करने में जुटी सरकार सड़क मार्ग से यात्राओं को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा रही है। विभिन्न नई योजनाओं के तहत सड़के बनाई जा रही है। केंद्रीय सड़क निधि के तहत 600 करोड रुपए की मंजूरी सरकार ने दी थी। इसके अलावा स्टेट कैपिटल रीजन के अंतर्गत दो लेन मार्ग को चार लेन में अपग्रेड किया गया है। राजधानी रायपुर में शहर की भीड भरी सड़कों को कम करने के लिए चार ब्रिज बनाए जा रहे है।

    केंद्र सरकार के सहयोग से विष्णु देव साय सरकार छत्तीसगढ़ में अगले 2 सालों में छत्तीसगढ़ का रोड नेटवर्क का अमेरिका के बराबर करने के लिए प्रयासरत है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी आने जाने के लिए लोगों को आसानी हो इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है। राज्य सरकार ने 1052 बस्तियों की पहचान की गई है जिनमें अब तक सड़क नहीं बनी है। इनमें से 777 बस्तियों में सरकार ने सड़कों का निर्माण पूरा कर लिया है। सरकार कमार,पहाड़ी कोरवा,अबूझमाडिया, बैगा व बिरहोर जनजाति की बस्तियों तक सड़क बना रही है।

    प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत भी राज्य के 26 जिलों में 569.56 किलोमीटर सड़कें और 108 पुल बनाने के लिए 375.71 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है।

    सड़कों को विकसित करने के पीछे सरकार का उद्देश्य है कि दूरस्थ गांव के ग्रामीण आसानी से अस्पताल, स्कूल कॉलेज, हाट बाजारों तक अपनी पहुंच बना सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    देवर्षि श्री नारद सेवा समिति की अनूठी पहल-भोरमदेव पैदल यात्रा में लगेगा सेवा स्टॉल-अमरकंटक में तीन दिवसीय विशाल प्रसादी भंडारा

    Vinod GuptaJuly 28, 20263 Views

    देवर्षि श्री नारद सेवा समिति की अनूठी पहल-भोरमदेव पैदल यात्रा में लगेगा सेवा स्टॉल-अमरकंटक में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.