Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सेवा, श्रद्धा और प्रसाद का संगम बना भंडारा-श्री विघ्नहर्ता परिवार ने कराया भंडारा प्रसादी

    September 24, 2026

    संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-139 के तहत मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

    September 24, 2026

    आरंग में गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन सख्त-डीजे के लिए सुप्रीम कोर्ट के नियमों का पालन अनिवार्य-रात 10 बजे के बाद रहेगा प्रतिबंध

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»यहां पुलिस थाने में जोरदार धमाका, 9 लोगों की मौत, दिल्ली ब्लास्ट से क्या है इसका कनेक्शन
    देश-विदेश

    यहां पुलिस थाने में जोरदार धमाका, 9 लोगों की मौत, दिल्ली ब्लास्ट से क्या है इसका कनेक्शन

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsNovember 15, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    श्रीनगर।दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद अब श्रीनगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कल शुक्रवार को रात करीब 11 बजे नौगाम पुलिस स्टेशन में विस्फोट हो गया। इस जबरदस्त धमाके से थाने का एक हिस्सा ढह गया और वहां पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में आग लग गई। धमाकों में पुलिस इंस्पेक्टर समेत 9 लोगों की मौत हो गई। धमाका इतनी तेज था कि इसकी आवाज नाैगाम ही नहीं, छानपोरा, सनतनगर, रावलपोरा और पंथा चाैक क्षेत्र में सुनाई दी। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद में जब्त विस्फोटक सामग्री के नमूने लेते समय यह विस्फोट हुआ है। जब्त किया विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट था। यही पुलिस स्टेशन है, जिसकी जांच में जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद (एजेएयूएच) के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ था। फरीदाबाद में 2900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। इसे डॉ. मुजम्मिल गनई के किराए के घर से जब्त किया गया था। गनई दिल्ली में हुए कार धमाके के बाद गिरफ्तार किए गए 8 आतंकियों में शामिल है।

    वहीं इस धमाके के बाद पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी श्रीनगर, डीआइजी सेंट्रल कश्मीर रेंज और आइजी कश्मीर भी मौके पर पहुंचे हैं। पूरे इलाके को पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने घेर लिया है। मामले की जांच जारी है। वहीं पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर पाई है कि पूरा 360 किलो विस्फोटक थाने में रखा गया था या उसका कुछ हिस्सा कहीं और सुरक्षित किया गया था। इसकी जांच जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सेवा, श्रद्धा और प्रसाद का संगम बना भंडारा-श्री विघ्नहर्ता परिवार ने कराया भंडारा प्रसादी

    Vinod GuptaSeptember 24, 20268 Views

    सेवा, श्रद्धा और प्रसाद का संगम बना भंडारा-श्री विघ्नहर्ता परिवार ने कराया भंडारा प्रसादी आरंग।…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.