Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    स्कूल के शानदार रिजल्ट पर समीक्षा बैठक सम्पन्न-बच्चो को दी बधाई एवं शुभकामनाये…

    May 4, 2026

    इस अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कांग्रेसी पार्षदों ने खोला मोर्चा-ज्ञापन सौंप कर की FIR की मांग…

    May 4, 2026

    श्री राम चरित मानस महायज्ञ के आयोजन समिति का हुआ पुनर्गठन-अब सर्व सनातनी समाज के बैनर तले होगा ये आयोजन…

    May 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 4
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»Gold Silver Price: सोना-चांदी ने फिर पड़की रफ्तार, महंगा हुआ जेवर बनाना, जानें आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का प्राइस
    देश-विदेश

    Gold Silver Price: सोना-चांदी ने फिर पड़की रफ्तार, महंगा हुआ जेवर बनाना, जानें आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का प्राइस

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsNovember 11, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 11 November 2025 : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी दरें घटती हैं तो कभी बढ़ोतरी दर्ज की जाती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर ₹1,22,441 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं, चांदी की दर में भी तेजी आई और यह ₹1,51,643 प्रति किलोग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत बढ़कर 1,25,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत बढ़कर 1,55,760 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गईं। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना बढ़कर 4,082.84 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि हाजिर चांदी बढ़कर 49.93 डॉलर प्रति औंस हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी इसी तरह का रुख देखने को मिला। यहां सोने की कीमत 1.16% बढ़कर ₹1,22,468 प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 1.99% बढ़कर ₹1,50,666 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोना 1.32% उछलकर $4,062 प्रति औंस और चांदी 2.32% चढ़कर $49.26 प्रति औंस हो गई। आइए जानते हैं IBJA द्वारा जारी किए गए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव के साथ-साथ चांदी की नवीनतम कीमतें।

    आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

    सोने-चांदी की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
    सोना 24 कैरेट122441 रुपये प्रति 10 ग्राम  
    सोना 23 कैरेट121951 रुपये प्रति 10 ग्राम  
    सोना 22 कैरेट112156 रुपये प्रति 10 ग्राम  
    सोना 18 कैरेट91831 रुपये प्रति 10 ग्राम  
    सोना 14 कैरेट71628 रुपये प्रति 10 ग्राम  
    चांदी 999151643 रुपये प्रति किलोग्राम  

    पिछले दिन क्या रहे सोना-चांदी के भाव

    अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक मजबूत वैश्विक संकेतों और कमजोर डॉलर के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,300 रुपये बढ़कर 1,25,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत शुक्रवार के 1,24,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में 1,300 रुपये बढ़कर 1,25,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। स्थानीय सर्राफा बाजार में, पिछले बाजार सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,24,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एसोसिएशन के अनुसार, इसके अलावा, सोमवार को चांदी की कीमतें 2,460 रुपये बढ़कर 1,55,760 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गईं। शुक्रवार को यह 1,53,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 83.12 डॉलर या 2.08 प्रतिशत बढ़कर 4,082.84 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि हाजिर चांदी 3.30 प्रतिशत बढ़कर 49.93 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

    वायदा कारोबार में सोने का भाव

    वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार चौथे सत्र में सोमवार को बढ़त दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 2,033 रुपये या 1.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,23,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 1,945 रुपये या 1.59 प्रतिशत बढ़कर 1,24,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

    वायदा कारोबार में चांदी का भाव

    दूसरी ओर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 3,802 रुपये या 2.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,51,530 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मार्च 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 4,244 रुपये या 2.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,54,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

    वैश्विक स्तर पर सोना-चांदी का वायदा भाव

    वैश्विक स्तर पर भी सोना व चांदी की कीमतों में तेजी रही। दिसंबर में आपूर्ति वाले कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 1.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,081.97 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत करीब तीन प्रतिशत चढ़कर 49.52 डॉलर प्रति औंस हो गई।

    क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

    न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कॉमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा कि सुरक्षित निवेश की मौजूदा मांग और कमजोर अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों के कारण सोने में सकारात्मक रुख के साथ कारोबार फिर से शुरू हुआ, जिससे अगले महीने होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ गई है।’ उन्होंने कहा कि कमजोर डॉलर ने सर्राफा को और समर्थन दिया है।

    एलकेपी सिक्योरिटीज के जिंस और मुद्रा के उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषक) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि कमजोर डॉलर और अमेरिकी सरकार के कामकाज फिर से शुरू होने के बाद सकारात्मक धारणा के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई। अब ध्यान अमेरिका में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) और भारत में सीपीआई और डब्ल्यूपीआई मुद्रास्फीति के आंकड़ों सहित प्रमुख मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर केंद्रित है, जो अल्पकालिक बाजार की दिशा तय करेंगे।

    एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सौमिल गांधी ने कहा कि हालिया अमेरिकी व्यापक आर्थिक आंकड़ों से पता चला है कि नवंबर में उपभोक्ता धारणा करीब 3.5 साल के निचले स्तर पर आ गई है, और निजी रिपोर्ट अक्टूबर में नौकरियों के नुकसान का संकेत दे रही हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में आर्थिक और नीतिगत अनिश्चितता कीमती धातुओं के लिए अनुकूल बनी हुई है। आने वाले सप्ताह में, हमें उम्मीद है कि सोना और चांदी सकारात्मक रुझान के साथ व्यापक दायरे में मजबूत रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    स्कूल के शानदार रिजल्ट पर समीक्षा बैठक सम्पन्न-बच्चो को दी बधाई एवं शुभकामनाये…

    Vinod GuptaMay 4, 2026

    स्कूल के शानदार रिजल्ट पर समीक्षा बैठक सम्पन्न-बच्चो को दी बधाई एवं शुभकामनाये… आरंग ।पीएम…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.