Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    केंद्रीय विद्यालय के नए भवन का शुभारंभ-छात्रों को शिक्षा और देशसेवा के लिए किया प्रेरित

    July 21, 2026

    कल 22 जुलाई को गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के विषय को लेकर बैठक-गौ भक्तों एवं सनातन धर्म प्रेमी, मंदिर ट्रस्ट के सदस्य होंगे शामिल…

    July 21, 2026

    शालेय विकासखंड स्तरीय हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 22
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»क्रिकेट»IND vs AUS 4th T20I : चौथे टी20 मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराया, सीरीज में ली 2-1 की बढ़त
    क्रिकेट

    IND vs AUS 4th T20I : चौथे टी20 मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराया, सीरीज में ली 2-1 की बढ़त

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsNovember 6, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    IND vs AUS 4th T20I : भारत ने क्वींसलैंड के कैरारा ओवल के मैदान पर खेले गए चौथे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हरा दिया है. भारत के लिए 168 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 70 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती 2 विकेट अक्षर पटेल ने चटकाए. अक्षर ने मैथ्यू शॉर्ट को पवेलियन का रास्ता दिखाया. मैथ्यू शॉर्ट 19 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद उन्होंने जोस इंगलिस को क्लीन बोल्ड किया. जोश इंगलिस 11 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए.

    ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका शिवम दुबे ने दिया. उन्होंने कप्तान मिचेल मार्श को पवेलियन का रास्ता दिखाया. मार्श 24 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए. फिर शिवम दुबे ने टिम डेविड को चलता किया. टिम डेविड 9 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए. फिलिप को अर्शदीप सिंह ने आउट किया. फिलिप 10 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए. वरुण ने ग्लेन मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा. ग्लेन मैक्सवेल सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने.

    17वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर ने लगातार 2 गेंद पर 2 विकेट लिए. पहले उन्होंने मार्कस स्टोयनिस को आउट किया. स्टोयनिस 19 गेंद पर 17 रन बनाए. इसके बाद जेवियर बार्टलेट को चलता किया. जेवियर बार्टलेट खाता भी नहीं खोल पाए.

    ऐसी रही भारत की बल्लेबाजी
    भारतीय उपकप्तान शुभमन गिल ने इस मैच में टीम के लिए सबसे ज्यादा 39 गेंद पर 46 रन बनाए. वहीं अभिषेक शर्मा 21 गेंद पर 28 रन बनाए. जबकि शिवम दुबे 22 रन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 20 रनों का योगदान दिया. आखिरी में अक्षर पटेल ने 11 गेंदों पर नाबाद 21 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम के स्कोर को 167 तक पहुंचाया. ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस और एडम जम्पा ने 3-3 विकेट चटकाए. जेवियर बार्टलेट और मार्कस स्टोयनिस को 1-1 सफलता मिली.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    ऑस्ट्रेलिया ने T20 World Cup 2026 के लिए टीम का किया एलान, मिचेल मार्श करेंगे कप्तानी

    January 1, 2026

    IND vs SL T20I : टीम इंडिया ने 30 रन से जीता मुकाबला, सीरीज में बनाई 4-0 की बढ़त

    December 30, 2025

    आईपीएल ऑक्शन 2026: खिलाड़ियों की सूची अपडेट, 19 नए नाम जोड़े गए

    December 16, 2025
    ज़रूर पढ़ें

    केंद्रीय विद्यालय के नए भवन का शुभारंभ-छात्रों को शिक्षा और देशसेवा के लिए किया प्रेरित

    Vinod GuptaJuly 21, 2026172 Views

    केंद्रीय विद्यालय के नए भवन का शुभारंभ-छात्रों को शिक्षा और देशसेवा के लिए किया प्रेरित…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.