Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    July 1, 2026

    आरंग में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान…

    July 1, 2026

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»कोडार डैम में दस दिवसीय नौकायान अभियान-मेजर जनरल ने किया नौकायान अभियान का निरीक्षण-कैडेटों में भरा जोश
    Blog

    कोडार डैम में दस दिवसीय नौकायान अभियान-मेजर जनरल ने किया नौकायान अभियान का निरीक्षण-कैडेटों में भरा जोश

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 31, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोडार डैम में दस दिवसीय नौकायान अभियान-मेजर जनरल ने किया नौकायान अभियान का निरीक्षण-कैडेटों में भरा जोश

    राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) निदेशालय मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल विक्रांत एम. धूमने ने शुक्रवार को कोडार डैम, महासमुंद का दौरा किया। उनके साथ एनसीसी समूह रायपुर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर डी. के. पात्रा भी उपस्थित थे। उन्होंने 1 सीजी नेवल यूनिट एनसीसी, रायपुर के तत्वावधान में “मोस्ट एंटरप्राइजिंग नेवल यूनिट (मेन्यू-25)” द्वारा संचालित दस दिवसीय नौकायान अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया।समारोह के दौरान एनसीसी कैडेट्स द्वारा मेजर जनरल धूमने को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गार्ड टेेकिंग सेरेमनी के उपरांत उन्होंने नौका में सवार होकर सेलिंग अभियान के दौरान कैडेटों के जोश और लगन को प्रत्यक्ष रूप से देखा। इस नौकायान अभियान में कुल 60 कैडेट भाग ले रहे हैं, जिनमें पच्चीस गर्ल कैडेट्स भी अपने उच्च मनोबल के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।निरीक्षण के बाद मेजर जनरल धूमने ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि “एनसीसी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि यह अनुशासन, एकता और नेतृत्व की पाठशाला है।

    वास्तविक नेतृत्व वही है जो कठिन परिस्थितियों में भी साहस और संयम बनाए रखे। आप सभी आने वाले भारत के मजबूत स्तंभ हैं।” उन्होंने आगे कहा कि “एक सच्चा कैडेट वही है जो स्वयं को अनुशासित रखे और दूसरों को प्रेरित करे। एकता में ही शक्ति है — ‘हम सब अलग होकर भी एक हैं, और एक होकर महान।’”ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर डी. के. पात्रा ने भी कैडेटों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “एनसीसी आपको जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व की दिशा देता है। आज जो आप यहाँ सीख रहे हैं, वही आपको कल के बेहतर नागरिक और देश के रक्षक के रूप में स्थापित करेगा।”मेजर जनरल धूमने ने नौकायन अभियान के साथ-साथ रायपुर के लखोली स्थित 1 सीजी नेवल यूनिट एनसीसी द्वारा आयोजित चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी-151) का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण गतिविधियों से रूबरू हुए व साथ ही कैडेटों की समर्पण भावना की सराहना की।इस अवसर पर 1 सीजी नेवल यूनिट एनसीसी, रायपुर के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कमांडर पी. अनिरुद्ध, लेफ्टिनेंट कमांडर अखिल शर्मा, चीफ इंस्ट्रक्टर पीओ बलविंदर कुमार तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।मेजर जनरल धूमने ने अंत में कहा कि “हर चुनौती एक अवसर है; हर लहर एक नई दिशा देती है। एनसीसी की यह भावना सदा आपके भीतर जीवित रहे — अनुशासन से महानता की ओर, और एकता से सफलता की ओर।”

    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    July 1, 2026

    आरंग में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान…

    July 1, 2026

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    July 1, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    Vinod GuptaJuly 1, 2026175 Views

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.