Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    दशहरा-आरंग थाने में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन-क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की कामना

    October 20, 2026

    माई की बगिया में थिरके कदम-छात्रसंघ गरबा उत्सव में दिखा भक्ति और भव्यता का अनूठा संगम-अष्टमी को हुआ भव्य गरबा नाइट्स का समापन

    October 20, 2026

    आरंग में भव्य दशहरा उत्सव की तैयारी पूरी-33 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 20
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»लोकसभा चुनाव में आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब की मेहनत लाया रंग-जिन क्षेत्रों पर किया जनसंपर्क वहां के प्रत्याशी जीते..
    Blog

    लोकसभा चुनाव में आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब की मेहनत लाया रंग-जिन क्षेत्रों पर किया जनसंपर्क वहां के प्रत्याशी जीते..

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJune 6, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    लोकसभा चुनाव में आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब की मेहनत लाया रंग-जिन क्षेत्रों पर किया जनसंपर्क वहां के प्रत्याशी जीते..

    Oplus_0

    जांजगीर लोकसभा की सभी 08 विधानसभा में कांग्रेस विधायक होने के बाद भी भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका–गुरु खुशवंत साहेब ने छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा में भी किया था भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार

    आरंग। लोकसभा चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है।जिसकी बदौलत लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 सीटों में से 10 पर कब्जा जमाया है।वही रायपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने रिकार्ड मतों के जीत हासिल कर भारी मतों से जितने वालो में देश के टॉप 10 सांसदों में जगह भी बनाई है।भाजपा पार्टी के इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे पार्टी के कार्यकर्ताओ का बहुत बड़ा योगदान रहा है।इस बार आरंग विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक गुरु खुशवंत साहेब को लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के साथ – साथ पड़ोसी राज्य ओडिशा में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने की जिम्मेदारी मिली थी।आरंग विधायक ने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और उनके द्वारा जिन लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में जनसंपर्क किया गया वहां से सभी भाजपा प्रत्याशियों ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में रायपुर लोकसभा के अलावा राजनांदगांव, दुर्ग, महासमुंद , जांजगीर में लगातार पार्टी के पक्ष में जनसंपर्क किया।इन सभी जगहों में भाजपा प्रत्याशियों ने कांग्रेस के बड़े चेहरों को मात दी।जांजगीर लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी जहां भाजपा ने महिला प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े को मैदान पर उतारा वही कांग्रेस ने पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को टिकट दी थी। जांजगीर लोकसभा पर गुरु खुशवंत ने लगातार भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया साथ ही पूर्व मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया को विधानसभा चुनाव में हारने वाले आरंग विधायक ने अपना गुरुमंत्र भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े को दिया।इसी का नतीजा रहा कि जांजगीर लोकसभा की सभी 08 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस विधायक होने के बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.शिवकुमार डहरिया को हार का मुंह देखना पड़ा।इसी तरह उन्होंने पड़ोसी राज्य ओडिशा में जाकर कालाहांडी लोकसभा में श्रीमती मालविका केशरी देव और बालंगीर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती महारानी संगीता कुमारी सिंहदेव के पक्ष में लगातार जनसंपर्क किया।यहां भाजपा के दोनो प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई।वही ओडिशा के लोइसिंघा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी डॉ. मुकेश महालिंग के लिए जनता के बीच जाकर उन्होंने भाजपा के लिए प्रचार किया और जीत हासिल हुई।आपको बता दे कि ओडिशा में पहली बार भाजपा की सरकार बन रही है। लोकसभा चुनाव में जनसंपर्क कर अपना जलवा बिखेरने वाले आरंग विधायक ने भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में चुना है।देश की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है इसके लिए देश की जनता के प्रति बहुत बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार को देश की जनता ने नकार दिया है। हैरानी की बात है कि कांग्रेस इस हार के बाद भी खुश है, कांग्रेस को ये नही पता कि पूरे इंडी गठबंधन ने जितनी सीटे जीती है उससे अधिक सीटे अकेली भाजपा पार्टी ने जीती है। छत्तीसगढ़ में तो कांग्रेस को दूसरा कोई चेहरा नही मिला,जिन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की लुटिया डुबोई थी उन नेताओं को लोकसभा में उतार दिया, जिसका नतीजा सबके सामने है।जिस कांग्रेस ने 05 साल तक छत्तीसगढ़ की जनता को लूटा,छत्तीसगढ़ की जनता के हक का पैसा गांधी परिवार को खुश करने में लगाया। गाय के नाम पर राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की जनता ने मुहतोड़ जवाब दिया है।आरंग विधायक गुरु श्री खुशवंत साहेब ने आगे कहा कि भाजपा संगठन द्वारा मुझे जो भी जिम्मेदारी मिली थी,उसे मैंने सहर्ष स्वीकार किया और जनता के बीच जाकर केंद्र की मोदी सरकार के बारे में जानकारी दी साथ ही आम जनता के द्वारा जो सुझाव मिलते गए उन्हें पार्टी संगठन में रखता गया। भाजपा के हर एक कार्यकर्ता का इस जीत में बड़ा योगदान है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_0
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    दशहरा-आरंग थाने में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन-क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की कामना

    October 20, 2026

    माई की बगिया में थिरके कदम-छात्रसंघ गरबा उत्सव में दिखा भक्ति और भव्यता का अनूठा संगम-अष्टमी को हुआ भव्य गरबा नाइट्स का समापन

    October 20, 2026

    आरंग में भव्य दशहरा उत्सव की तैयारी पूरी-33 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन

    October 19, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    दशहरा-आरंग थाने में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन-क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की कामना

    Vinod GuptaOctober 20, 2026109 Views

    दशहरा-आरंग थाने में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन-क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • दशहरा-आरंग थाने में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन-क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की कामना
    • माई की बगिया में थिरके कदम-छात्रसंघ गरबा उत्सव में दिखा भक्ति और भव्यता का अनूठा संगम-अष्टमी को हुआ भव्य गरबा नाइट्स का समापन
    • आरंग में भव्य दशहरा उत्सव की तैयारी पूरी-33 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन
    • भैंसा-भंडार-तेलासी मार्ग पर मरम्मत का काम जारी-04 किलोमीटर सड़क सुधरी-इतने किलोमीटर सड़क का होगा बीटी पेच वर्क-06 गांवों के करीब 25 हजार लोगों को मिलेगी राहत
    • मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारणी निर्धारित-12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.