Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    उपलब्धि-05वी एवं 08वी बोर्ड परीक्षा में जिले की प्रवीण्य सूची में इस स्कूल के नौ विद्यार्थी शामिल

    May 2, 2026

    सरस्वती शिशु मंदिर तुमगांव में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

    May 2, 2026

    आरंग के मोबाइल फोन पर भी बजा टेस्टिंग अलार्म-आइये जाने क्या है ये अलर्ट अलार्म

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»Aaj Ka Rashifal 19 October 2025: छोटी दिवाली के दिन 3 राशियों को मिलेगी खुशियों की सौगात, धनलाभ के भी हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल
    देश-विदेश

    Aaj Ka Rashifal 19 October 2025: छोटी दिवाली के दिन 3 राशियों को मिलेगी खुशियों की सौगात, धनलाभ के भी हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsOctober 19, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Aaj Ka Rashifal 19 October 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रविवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। इसके अलावा आज नरक चतुर्दशी मनाई जाएगी। आज देर रात 2 बजकर 5 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 50 मिनट तक उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज के दिन छोटी दिवाली का त्योहार भी मनाया जाएगा और मेष, मिथुन, सिंह, धनु समेत कई लोगों के लिए आज का दिन शुभ साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं सभी राशियों के लिए दिन कैसा है।

    आज का मेष राशिफल: कोई लाभदायक यात्रा संपन्न हो सकती है

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज कोई लाभदायक यात्रा संपन्न हो सकती है। अत्यधिक व्यस्तता के कारण घर पर तो समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे, परंतु अपने बहुत से महत्वपूर्ण काम निपटाने में सफल होंगे। आज किसी भी प्रकार का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। आज बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण फैसला न लें। इस वक्त बाहरी गतिविधियों पर ज्यादा समय बीतेगा । काम को लेकर की गई महत्वपूर्ण यात्रा फायदेमंद होगी। आज आपको कोई ऐसी बात पता चलेगी, जिसे जानकर आप सरप्राइस महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याएं आज समाप्त होगी। 

    • मेष राशि वालों का आज शुभ अंक- 08
    • मेष राशि वालों का आज का शुभ रंग- लाल

    आज का वृषभ राशिफल: धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं

    आज का दिन आपके लिए अच्छा होने वाला है। आज किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और रिश्तों के बारे में विचार करेंगे और योजना बनाएंगे। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी खत्म होने के योग हैं। आप नए सिरे से कोशिश करेंगे तो आप सफल हो सकते हैं। आज दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं। आज काम में मन लगेगा।

    • वृषभ राशि वालों का आज शुभ अंक- 07
    • वृषभ राशि वालों का आज का शुभ रंग- पर्पल

    आज का मिथुन राशिफल: करियर से संबंधित नए अवसर मिलेंगे

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज जो भी काम शुरु करेंगे वो समय पर पूरा हो जायेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेंगे। नया व्यापार शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षकों की सहायता लेंगे, जो आपके भविष्य में बेहद काम आयेंगी। आज आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब इंजॉय करते हुए नजर आएंगे, इससे आपको तरोताजा महसूस होगा।

    • मिथुन राशि वालों का आज शुभ अंक- 08
    • मिथुन राशि वालों का आज का शुभ रंग- गोल्डन

    आज का कर्क राशिफल: किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी

    आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज घर के बडों की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा । समाजिक कार्यो में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। भाई-बहन के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा, घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

    • कर्क राशि वालों का आज शुभ अंक- 07
    • कर्क राशि वालों का आज का शुभ रंग- भूरा

    आज का सिंह राशिफल: मेहनत के अनुरूप आपको उचित परिणाम हासिल होंगे

    आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ आपके दोस्ताना तालमेल बनेंगे। मेहनत के अनुरूप आपको उचित परिणाम भी हासिल होंगे । कोई भी निर्णय भावनाओं में आकर ना लें, बल्कि प्रैक्टिकल तरीके से अपनी कार्यप्रणाली बनाएं । ऐसा करने से आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी । कभी-कभी आपके मन में नकारात्मक विचार आपके आत्मबल में कमी ला सकते हैं । परंतु दूसरों की बातों में ना ध्यान देकर अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें । धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जाएगी। आज ऑफिस में आपके कार्य परफॉरमेंस की तारीफ होगी।

    • सिंह राशि वालों का आज शुभ अंक- 03
    • सिंह राशि वालों का आज का शुभ रंग- महरून

    आज का कन्या राशिफल: आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार करेंगे। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से बचना चाहिए। आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है । विद्यार्थियों को आज मानसिक उलझने लेने से बचना चाहिए, जिससे वह अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस कर सकें। 

    • कन्या राशि वालों का आज शुभ अंक- 01
    • कन्या राशि वालों का आज का शुभ रंग- नीला

    आज का तुला राशिफल: धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना, आपके लिए बेहतर साबित होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। बड़े बुजुर्गों की रेस्पेक्ट करेंगे, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। 

    • तुला राशि वालों का आज शुभ अंक- 08
    • तुला राशि वालों का आज का शुभ रंग- नारंगी

    आज का वृश्चिक राशिफल: आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों से बेहतर तालमेल बनाकर रखें

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों से बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए। परिवार वालों के साथ आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे। आज कोई नया काम सीखने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी । आपके व्यवहार से लोग खुश होंगे।

    • वृश्चिक राशि वालों का आज शुभ अंक- 01
    • वृश्चिक राशि वालों का आज का शुभ रंग- हरा

    आज का धनु राशिफल: मन लगाकर काम करना आपको सफलता देगा

    आज का दिन आपके लिए खुशियाँ लेकर आया है। आपका अपने कर्म पर विश्वास रखना, तथा मन लगाकर काम करना आपको सफलता देगा। कुछ बीती हुई गलतफहमियां दूर होने से भाइयों के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आयेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्य की योजना बनायेंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे।

    • धनु राशि वालों का आज शुभ अंक- 04
    • धनु राशि वालों का आज का शुभ रंग- सफेद

    आज का मकर राशिफल: ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा

    आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। हर कोई आपसे राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी बात हो सकती है । आपको आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा, धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे। छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, वो अपने लिये कोई नया खेल तलाश करेंगे। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप अपने आप में काफी अच्छा महसूस करेंगे। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा।

    • मकर राशि वालों का आज शुभ अंक- 06
    • मकर राशि वालों का आज का शुभ रंग- पिंक

    आज का कुंभ राशिफल: आज आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने का प्लान बनायेंगे

    आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने का प्लान बनायेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप पारिवारिक रिश्ते को महत्व देंगे। अविवाहित लोगों को कोई विवाह प्रस्ताव भी आज मिल सकता है । कोई दोस्त या बिजनेस का साथी पैसा कमाने का नया तरीका बता सकता है। माता-पिता से दूर कहीं रहते हैं, तो पैतृक निवास की यात्रा हो सकती है। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। संतान को सफलता मिलने से आपकी ख़ुशी में इजाफा होगा।

    • कुंभ राशि वालों का आज शुभ अंक- 08
    • कुंभ राशि वालों का आज का शुभ रंग- पीला

    आज का मीन राशिफल: आज कारोबार में बाहरी लोगों के दखल से चुनौतियां रहेंगी

    आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज कारोबार में बाहरी लोगों के दखल से चुनौतियां रहेंगी। बेहतर होगा सब काम अपनी देखरेख में ही करवाएं । आपके पॉजिटिव विचार आपको अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा करने के लिए प्रेरित करेंगे । इसकी वजह से जीवन के कुछ क्षेत्रों में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। कुछ समय आध्यात्मिक अथवा धार्मिक स्थान पर बिताने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा । आज का दिन अनुकूल है। आपके काम सुचारु रूप से संपन्न होते जाएंगे। घर पर कोई मांगलिक कार्य आयोजित कराने के बारे में सोच सकते हैं, जिससे घर में खुशहाली आयेगी।

    • मीन राशि वालों का आज शुभ अंक- 02
    • मीन राशि वालों का आज का शुभ रंग- ग्रे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    उपलब्धि-05वी एवं 08वी बोर्ड परीक्षा में जिले की प्रवीण्य सूची में इस स्कूल के नौ विद्यार्थी शामिल

    Vinod GuptaMay 2, 2026

    उपलब्धि-05वी एवं 08वी बोर्ड परीक्षा में जिले की प्रवीण्य सूची में इस स्कूल के नौ…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.