Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    फूलों की बारिश और रेड कार्पेट के बीच शाही अंदाज़ में हुई श्री विघ्नहर्ता की विदाई

    September 26, 2026

    खेत बना तालाब-लगातार बारिश से पानी भरने से किसानों की बढ़ी चिंता…

    September 26, 2026

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब-प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»Crime : राजधानी में दिल दहला देने वाला वारदात! एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने युवती को चाकू से गोदकर की बेरहमी से हत्या
    देश-विदेश

    Crime : राजधानी में दिल दहला देने वाला वारदात! एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने युवती को चाकू से गोदकर की बेरहमी से हत्या

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsOctober 16, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नंद नगरी (दिल्ली)। Crime News: पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके से एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया।
    एक सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्यार के चलते 20 वर्षीय युवती रिया की दिनदहाड़े चाकू गोदकर हत्या कर दी।
    घटना के बाद आरोपी खून से सने हाथों में चाकू लेकर गलियों में घूमता रहा और फिर खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया।सोमवार को घटी यह वारदात तब हुई जब रिया अपनी मां के कहने पर घर के पास की दुकान से समोसे लेने निकली थी। उस दिन उनकी मां पिंकी ने बच्चों की लंबी उम्र की कामना के लिए अहोई अष्टमी व्रत रखा था।
    करीब सुबह 10 बजे जब रिया दुकान के पास पहुंची, तभी आरोपी आकाश (23) ने उसे पीछे से पकड़ लिया और चाकू से बेरहमी से कई वार कर दिए।
    रिया मौके पर तड़पती रही, लेकिन कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।

    आरोपी ने कहा — “मैंने तुम्हारी बेटी की हत्या कर दी, जाओ शव उठा लो”

    जांच में सामने आया है कि आरोपी आकाश, जो दुर्गापुरी इलाके का रहने वाला है और जिसका पिता नगर निगम में अस्थायी सफाई कर्मचारी है, रिया से एकतरफा प्यार करता था।
    वह रिया से शादी करना चाहता था, लेकिन रिया ने इंकार कर दिया था। बताया जा रहा है कि रिया किसी और युवक से दोस्ती रखती थी, जिससे नाराज़ होकर आकाश ने वारदात को अंजाम दिया।

    हत्या के बाद आरोपी भागने के बजाय रिया के घर पहुंचा और उसकी मां से कहा —

    “मैंने तुम्हारी बेटी की हत्या कर दी, जाओ उसके शव उठा लो।”

    इसके बाद उसने मोहल्ले में भी चिल्लाकर लोगों को घटना की जानकारी दी, फिर गली के हैंडपंप पर हाथ धोए और नंद नगरी थाने जाकर खुद सरेंडर कर दिया।

    पुलिस जांच जारी, आरोपी से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे

     पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
    मौके से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है।
    पुलिस अब आसपास के CCTV फुटेज, गवाहों के बयान और मोबाइल लोकेशन की जांच में जुटी है।
    पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कई अहम तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आकाश ने पूछताछ में बताया कि वह कई दिनों से रिया का पीछा कर रहा था और सोमवार को जब रिया अकेली निकली, तभी उसने हत्या की योजना पूरी की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    फूलों की बारिश और रेड कार्पेट के बीच शाही अंदाज़ में हुई श्री विघ्नहर्ता की विदाई

    Vinod GuptaSeptember 26, 2026226 Views

    फूलों की बारिश और रेड कार्पेट के बीच शाही अंदाज़ में हुई श्री विघ्नहर्ता की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.