Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    फीस वृद्धि शिक्षा और जनविरोधी नीति का प्रतीक-सरकार गरीबों पर डाल रही अतिरिक्त बोझ–डॉ. शिवकुमार डहरिया

    June 23, 2026

    बलिदान दिवस पर आज यहाँ होगा पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन-डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का लेंगे संकल्प

    June 23, 2026

    खल्लारी थाना क्षेत्र में सनसनी: रेत में दबी मिली युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»Pcc चीफ दीपक बैज ने सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप, गृह मंत्री को लेकर कह दी ये बड़ी बात
    छत्तीसगढ़

    Pcc चीफ दीपक बैज ने सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप, गृह मंत्री को लेकर कह दी ये बड़ी बात

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsOctober 15, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भांग खाकर चलाई जा रही है, क्योंकि प्रदेश में कई घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार को इसकी परवाह नहीं है। उन्होंने हाल ही में हुए कलेक्टर एसपी कांफ्रेंस पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि, राजधानी में एसपी कलेक्टर कांफ्रेंस हो रही थी, लेकिन प्रदेश में कई घटनाएं हो रही है।

    उन्होंने बस्तर की घटना का जिक्र किया, जहां एक गर्भवती महिला को खटिया पर लादकर अस्पताल लाया गया और रास्ते में ही उसका गर्भपात हो गया। उन्होंने कहा कि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अपनी विधानसभा में गर्भवती महिला को एम्बुलेंस तक उपलब्ध नहीं करा पाए। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि, बस्तर में दारू साप्लाई के लिए एम्बुलेंस मिल जाती है, लेकिन महिला के लिए नहीं मिल पाती।

    दीपक बैज ने कोरबा की घटना का भी जिक्र किया, जहां सपना चौधरी के साथ होटल में अभद्रता हुई, लेकिन सरकार उन्हें सुरक्षा नहीं दे पा रही है। उन्होंने तीसरी घटना में रायपुर के साइंस कॉलेज में हुई गुंडागर्दी का भी जिक्र किया, जहां हॉस्टल में मारपीट हुई, लेकिन पुलिस अधिकारी कुछ नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि, इस सरकार में ना आम जनता सुरक्षित है ना महिलाएं, ना ही छात्र सुरक्षित है। लेकिन छत्तीगढ़ के मुख्यमंत्री फिल्मी डायलॉग मार रहे थे कि अपराधी थर-थर कांपने चाहिए।

    दीपक बैज ने एसपी कलेक्टर कांफ्रेंस का जिक्र करते हुए कहा कि, कल गृह मंत्री और महासमुंद एसपी के बीच बहस हुई,अगर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में एसपी और गृह मंत्री के बीच बातचीत हो रही है तो अधिकारी डर नहीं रहे हैं। गृह मंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि वे विभाग संभाल नहीं पा रहे हैं।

      वहीं दीपक बैज ने बलौदाबाजार की घटना का भी जिक्र करते हुए कहा कि, जहां एक युवक के साथ थाना प्रभारी ने मारपीट की और ऊपर से उसी पीड़ित युवक पर मामला दर्ज हो गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश से नाबालिग बच्चों के गायब होने का मामला भी गंभीर है, 9 महीने में 667 नाबालिग गायब हुए हैं, जिनमें 364 बच्चियां हैं। अब तक 9 हजार महिलाएं गायब हुई है। महिलाओं को दूसरे राज्यों में बेचने का मामला सामने आया। लेकिन यह सरकार महिला सुरक्षा देने में नाकामयाब है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    फीस वृद्धि शिक्षा और जनविरोधी नीति का प्रतीक-सरकार गरीबों पर डाल रही अतिरिक्त बोझ–डॉ. शिवकुमार डहरिया

    Vinod GuptaJune 23, 202637 Views

    फीस वृद्धि शिक्षा और जनविरोधी नीति का प्रतीक-सरकार गरीबों पर डाल रही अतिरिक्त बोझ–डॉ. शिवकुमार…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.