Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    फीस वृद्धि शिक्षा और जनविरोधी नीति का प्रतीक-सरकार गरीबों पर डाल रही अतिरिक्त बोझ–डॉ. शिवकुमार डहरिया

    June 23, 2026

    बलिदान दिवस पर आज यहाँ होगा पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन-डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का लेंगे संकल्प

    June 23, 2026

    खल्लारी थाना क्षेत्र में सनसनी: रेत में दबी मिली युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»CG : छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड घोटाले का पर्दाफाश, इन लोगों ने लूटा गरीबों का राशन, जांच में हुए चौंकाने वाला खुलासा……
    छत्तीसगढ़

    CG : छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड घोटाले का पर्दाफाश, इन लोगों ने लूटा गरीबों का राशन, जांच में हुए चौंकाने वाला खुलासा……

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsOctober 15, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में राशन कार्ड निर्माण के दौरान जमकर अनियमितताएँ सामने आई हैं। केंद्र के निर्देश के बाद जिले में जब जाँच शुरू हुई, तो पता चला कि जिले में धन्ना सेठों ने तो राशन कार्ड बनवाया ही है, साथ ही ढाई हज़ार से अधिक ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने दूसरे प्रांत में रहते हुए रायगढ़ जिले में राशन कार्ड बनवा लिया। इतना ही नहीं 5000 से अधिक राशन कार्ड लंबे समय से निष्क्रिय पड़े हैं। आँकड़े सामने आने के बाद अब इन्हें डिलीट करने की तैयारी की जा रही है।

    दरअसल पिछले कुछ सालों में जिले सहित प्रदेश भर में जमकर राशन कार्ड बनाए गए थे। हाल ही में केंद्र सरकार ने सभी जिलों को पत्र भेजकर संदिग्ध राशन कार्डों की जाँच के निर्देश दिए। रायगढ़ जिले में लगभग 1,61,000 राशन कार्डधारियों की सूची को संदिग्ध मानते हुए जाँच के आदेश दिए गए। खाद्य विभाग ने जब व्यक्तियों की जाँच शुरू की तो चौंकाने वाले आँकड़े सामने आए। जाँच में लगभग 2586 ऐसे कार्डधारी सामने आए हैं जिन्होंने राशन कार्ड बनवाने के लिए दूसरे राज्यों का आधार कार्ड लगाया। इतना ही नहीं 229 ऐसे राशन कार्डधारी हैं जो किसी न किसी कंपनी के निदेशक हैं। लगभग 5330 राशन कार्डधारियों का लंबे समय से कोई पता ही नहीं है। इन्होंने लंबे समय से राशन लिया ही नहीं है। इसके अलावा 2367 लोग ऐसे हैं जिनकी वार्षिक आय 6 लाख से अधिक है और जो पात्रता न रखते हुए भी पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं।

    अभी सिर्फ 12,000 राशन कार्डों की ही जाँच हुई है जबकि लगभग 2,80,000 राशन कार्डों की जाँच अभी बाकी है। जानकारों का कहना है कि चुनावी साल में वोट बैंक प्रभावित न हो इसलिए दस्तावेज़ों की जाँच नहीं की गई जिसकी वजह से फर्जी तरीके से राशन कार्ड बना दिए गए। अगर सूक्ष्मता से जाँच की जाए तो बड़े पैमाने पर गड़बड़ियाँ उजागर होंगी। उधर मामले में अधिकारी भी इन आँकड़ों को स्वीकार कर रहे हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि औद्योगिक जिला होने की वजह से बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ी है। बड़ी संख्या में लोगों ने पलायन भी किया है इस वजह से राशन कार्ड संदिग्ध दिख रहे हैं। फिर भी हर एक बिंदु पर कार्डों की जाँच की जा रही है। गलत पाए जाने पर राशन कार्डों को डिलीट किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    फीस वृद्धि शिक्षा और जनविरोधी नीति का प्रतीक-सरकार गरीबों पर डाल रही अतिरिक्त बोझ–डॉ. शिवकुमार डहरिया

    Vinod GuptaJune 23, 202637 Views

    फीस वृद्धि शिक्षा और जनविरोधी नीति का प्रतीक-सरकार गरीबों पर डाल रही अतिरिक्त बोझ–डॉ. शिवकुमार…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.