अपने क्षेत्र की बहनों के लिए भाई बनकर करूंगा सेवा, उनके सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए सदैव तत्पर : विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

महासमुंद। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर संकल्प लेते हुए कहा कि वह अपने क्षेत्र की बहनों के लिए भाई बनकर उनकी सेवा करेंगे। बहनों की सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए हर संभव प्रयास करने का वादा भी किया है। इसके लिए उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन, ऐसी बहनें जिनकी शादी होने वाली है उनको शादी का जोड़ा, इसके अलावा माताओं-बहनों को साड़ी वितरण भी किया। इसके साथ ही धार्मिक आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न धार्मिक आयोजन करने वाले मंडलियों को मांदर एवं ढोलक भी भेंट किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह एवं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थें।

बता दें कि इस वर्ष भी विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक व हवन पूजन का आयोजन किया था। सुबह 11 बजे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का आगमन विधायक कार्यालय में हुआ। पहले से उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत फूल मालाओं के साथ करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात वे पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक व हवन पूजन में परिवार सहित शामिल हुए। मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का आगमन हुआ, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित सभी नेताओं ने उनका स्वागत किया। डॉ रमन सिंह रुद्राभिषेक में शामिल हुए।

वहीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी रुद्राभिषेक में शामिल हुईं। इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी, बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, कृषि एवं बीज विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्रजीत सिंह गोल्डी, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक रामलाल चौहान, त्रिलोचन पटेल सहित अन्य नेतागण, पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थें।
माताओं बहनों को किया साड़ी वितरण
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर माताओं बहनों को साड़ी वितरण किया। उन्होंने कहा कि तीजा पर्व के दौरान स्वास्थ्यगत कारणों से पर्व का आयोजन नहीं कर पाए। इस कारण उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर माताओं-बहनों को भेंट दिया। जन्मदिन के अवसर पर हुए इस आयोजन के चलते आए हुए बहनों ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही कहा कि वें ऐसे ही क्षेत्र के विकास एवं सेवा में लगे रहें। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि आप सभी का आशीर्वाद प्राप्त कर वे धन्य हुए। इसी तरह अपना आशीर्वाद और स्नेह बनाए रखें, जिससे हम मिलकर क्षेत्र में विकास एवं खुशहाली लाएंगे।
शादी के लिए बहनों को शादी का जोड़ा
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कहा कि अब से क्षेत्र में जितने भी बहनों का विवाह होगा वें उनको भेंट स्वरूप शादी का जोड़ा प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि वें अपनी बहनों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। इस कार्य की शुरुआत उन्होंने सोमवार को अपने जन्मदिन कार्यक्रम में किया। वहां उपस्थित बहनों को शादी के लिए जोड़ा, जिसमें घाघरा, चोली शामिल है उन्हें प्रदान किया। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के भाई स्वरूप स्नेह को देखकर बहनों का मन प्रफुल्लित हो गया। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह एवं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के इस पहल की सराहना की।
महिला सशक्तिकरण के लिए हर संभव प्रयास
अपने जन्मदिन के अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन भेंट किया। उन्होंने कहा कि हमारी केंद्र एवं राज्य की सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। इसके अलावा अब वें भी इस कार्य में अपनी सहभागिता निभाते हुए प्रयास करेंगे। इसकी शुरुआत के तौर पर उन्होंने बहनों को सिलाई मशीन देकर किया। साथ ही कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं को भागीदारी बढ़ रही है, इसमें हमारी क्षेत्र की माताएं एवं बहनों को भी आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना मेरा उद्देश्य है। इसके लिए मैं हरसंभव प्रयास कर रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।
धर्म एवं संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य
अपने जन्मदिन पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने धर्म एवं संस्कृति को बढ़ावा देने वाले विभिन्न मंडलियों को भेंट प्रदान की। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में धार्मिक आयोजन होना चाहिए साथ ही हमारी भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने वाले आयोजन भी होने चाहिए। इसके लिए उन्होंने अलग अलग धार्मिक मंडलियों को मांदर एवं ढोलक प्रदान किया। साथ ही मंडलियों के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी इसी प्रकार अपनी संस्कृति को जीवंत रखने का कार्य करते रहें। किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर वें उनके पास आकर अपनी बात रख सकते हैं।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने दी बधाई
इस अवसर पर उपस्थित विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा श्रावण मास में एक माह का रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन आयोजित की जाती है। साथ ही अन्य अवसरों पर भी आयोजन किया जाता है, जिससे क्षेत्रवासियों को रुद्राभिषेक में शामिल होने का पुण्यलाभ प्राप्त होता है। आगे कहा कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसमें विभिन्न आयोजन हो रहे हैं। इसी दौरान विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने जन्मदिन में महिलाओं के सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए उन्हें भेंट प्रदान कर रहे हैं। धर्म एवं संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कार्य कर रहे हैं।
बहनों के लिए भाई का स्नेह देखकर मन प्रफुल्लित हुआ
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को जन्मदिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। महिलाओं के सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए महतारी वंदन योजना संचालित कर रही है। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भी क्षेत्र की महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र में होने वाली शादियों में बेटियों को शादी का जोड़ा देने का वादा किया है, जिसकी शुरुआत उन्होंने आज की है। यह काफी अच्छा पहल है, इससे बेटियों का सम्मान बढ़ रहा है। साथ ही बहनों को सिलाई मशीन भेंट कर उन्हें स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रहे हैं।