परम्परा अनुसार यहाँ मनाया जायेगा विजयदशमी पर्व-पालिका प्रशासन की तैयारी का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया अवलोकन

आरंग।बरसों से चली आ रही परंपरा के अनुसार इस बार भी नगर पालिका परिषद द्वारा विजयादशमी पर्व 02 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार नगर पालिका द्वारा 30 फीट का रावण तैयार किया जा रहा है।नगर पालिक परिषद आरंग द्वारा बरसों से हाई स्कूल मैदान में सार्वजनिक दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है जिसमें शहर और आसपास के गाँव के लोग रावण दहन और आतिशबाजी को देखने पहुंचते है।विजयादशमी पर्व के अवसर पर इस बार भी नगर पालिका द्वारा खास तैयारी की जा रही है। आयोजन की तैयारी को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन दशहरा मैदान पहुच कर तैयारियो का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि दशहरा उत्सव को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को दायित्व सौंपा जा चुका है।दशहरा मैदान की साफ सफाई के साथ विद्युत् व्यस्था को चाक चौबंद किया जा रहा है।विजयदशमी पर्व के अवसर पर मंचीय कार्यक्रम भी कराया जायेगा।इस अवसर पर केबिनेट मंत्री के कार्यलय प्रभारी राकेश शर्मा, इंजीनियर हरीश मांझी, केशनाथ साहू,सतीश साहू, नरेंद्र लल्ला साहनी सहित नगर पालिका के स्टाफ़ एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग


