Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बड़ी उपलब्धि-मानसी ने अभावों को मात देकर लहराया परचम-12वीं कॉमर्स में 96.40% के साथ टॉप-10 में बनाई जगह

    April 30, 2026

    इस स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वी बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन-इतने विद्यार्थियों ने की प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण…

    April 30, 2026

    आज नरसिंग नाथ जयंती-नवागांव तथा आरंग में इतने बजे से होगा अभिषेक पूजन एवं हवन….

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 30
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»दशहरा-दिवाली पर जेब होगी और भरी, मोदी सरकार दे सकती है कर्मचारियों को डबल गुड न्यूज!
    देश-विदेश

    दशहरा-दिवाली पर जेब होगी और भरी, मोदी सरकार दे सकती है कर्मचारियों को डबल गुड न्यूज!

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsSeptember 27, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार जल्द ही 1.2 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देने जा रही है। सूत्रों के अनुसार, अक्टूबर में महंगाई भत्ता (DA) 3 फीसदी तक बढ़ सकता है। इससे मौजूदा 55% DA बढ़कर 58% हो जाएगा। इतना ही नहीं, सरकार दिवाली से पहले 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की Terms of Reference भी तय कर सकती है, जिससे आने वाले सालों में वेतन और पेंशन में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

    महंगाई भत्ते में 3% का इजाफा

    पिछली बार मार्च 2025 में DA में 2% बढ़ोतरी हुई थी और यह 53% से बढ़कर 55% हुआ था। इस बार अगर 3% की वृद्धि होती है, तो यह 58% हो जाएगा। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी की बेसिक पेंशन 9,000 रुपये है, तो अभी उसे 55% के हिसाब से 4,950 रुपये मिलते हैं। बढ़े हुए DA के बाद यह राशि 5,220 रुपये हो जाएगी। यानी हर महीने करीब 270 रुपये का सीधा फायदा और सालभर में हजारों रुपये अतिरिक्त।

    1.2 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स को होगा फायदा

    इस फैसले का असर सीधे तौर पर 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स पर पड़ेगा। दशहरा और दिवाली पर यह अतिरिक्त पैसा उनकी खरीदारी को और आसान बनाएगा।

    8वें वेतन आयोग पर अपडेट

    सरकार ने 16 जनवरी 2025 को 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की थी। अब दिवाली से पहले इसके Terms of Reference तय किए जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि आयोग में 6 सदस्य होंगे और इसे रिपोर्ट तैयार करने के लिए 8–12 महीने का समय दिया जाएगा। अगर सब कुछ तय समय पर हुआ, तो 1 जनवरी 2026 से नई सैलरी और पेंशन लागू हो सकती है।

    कर्मचारियों की जेब में डबल फायदा

    महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि और 8वें वेतन आयोग की घोषणा — दोनों फैसले मिलकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए इस बार की दिवाली को खास बना देंगे। यह न सिर्फ उनकी सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी करेगा, बल्कि त्योहारी सीजन में उनके चेहरे पर मुस्कान भी ले आएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बड़ी उपलब्धि-मानसी ने अभावों को मात देकर लहराया परचम-12वीं कॉमर्स में 96.40% के साथ टॉप-10 में बनाई जगह

    Vinod GuptaApril 30, 2026

    बड़ी उपलब्धि-मानसी ने अभावों को मात देकर लहराया परचम-12वीं कॉमर्स में 96.40% के साथ टॉप-10…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.