Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग विधानसभा को दी 140 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    September 6, 2026

    सर्व यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा-कांग्रेसजनों ने पुष्पवर्षा कर किया आत्मीय स्वागत

    September 6, 2026

    आरंग के कराटे खिलाड़ियों ने पाटन में लहराया परचम-बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में मिली शानदार सफलता

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»महासमुन्द पुलिस ने ग्राम बेमचा हत्याकांड का किया खुलासा, महिला और बेटा गिरफ्तार
    Blog

    महासमुन्द पुलिस ने ग्राम बेमचा हत्याकांड का किया खुलासा, महिला और बेटा गिरफ्तार

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuSeptember 15, 20251 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    महासमुन्द पुलिस ने ग्राम बेमचा हत्याकांड का किया खुलासा, महिला और बेटा गिरफ्तार

    महासमुन्द। जिले के ग्राम बेमचा में नहर से बरामद अज्ञात शव की गुत्थी को महासमुन्द पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मृतक की पहचान पिलेश्वर साहू निवासी ग्राम पचेडा (थाना खल्लारी) के रूप में की है। हत्या के आरोप में मृतक की प्रेमिका और उसके बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    मामले में पुलिस ने बताया कि मृतक पिलेश्वर साहू रायपुर में निजी सुरक्षा गार्ड का काम करता था और पिछले कई वर्षों से ग्राम बेमचा निवासी देवकी बघेल के साथ रह रहा था। पिलेश्वर ने अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया था और अक्सर देवकी बघेल के घर में रहकर शराब पीकर विवाद करता था।

    👉 हत्या का तरीका
    जांच में सामने आया कि 09 सितम्बर की रात पिलेश्वर साहू देवकी बघेल के घर पहुंचा और विवाद करने लगा। विवाद से परेशान होकर देवकी और उसके बेटे सुरेश बघेल ने मिलकर पिलेश्वर को खाट में रस्सी से बांध दिया। इसके बाद सुरेश ने सब्जी काटने वाले चाकू से उसका गला रेत दिया, जबकि देवकी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और पेचकस से आंख पर वार किया। सुरेश ने मृतक के गुप्तांग काट दिए और पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर मुरूम का ढेला पटककर उसे विकृत कर दिया। इसके बाद शव को घसीटकर पास की नहर में फेंक दिया गया। मृतक का मोबाइल और कपड़े भी नहर में फेंक दिए गए।

    👉 हत्या का कारण
    पुलिस के अनुसार, देवकी बघेल और उसके बेटे ने बताया कि पिलेश्वर के लगातार हस्तक्षेप, विवाद और अनुचित आचरण से वे अत्यधिक परेशान थे। इसी कारण उन्होंने हत्या की योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया।

    👉 पुलिस की कार्रवाई
    शव की पहचान और आरोपी की पतासाजी के लिए पुलिस ने तीन विशेष टीमों का गठन किया था। साइबर सेल और थाना महासमुन्द पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, रस्सी, पेचकस और खून से सने कपड़े जब्त किए गए हैं।

    👉 गिरफ्तार आरोपी

    1. देवकी बघेल, पति स्व. धनीराम बघेल, उम्र 45 वर्ष, निवासी बेमचा थाना महासमुन्द।
    2. सुरेश बघेल, पिता स्व. धनीराम बघेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी बेमचा थाना महासमुन्द।

    पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द में अपराध धारा 103(1), 238 बी.एन.एस. के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग विधानसभा को दी 140 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    September 6, 2026

    सर्व यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा-कांग्रेसजनों ने पुष्पवर्षा कर किया आत्मीय स्वागत

    September 6, 2026

    आरंग के कराटे खिलाड़ियों ने पाटन में लहराया परचम-बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में मिली शानदार सफलता

    September 6, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग विधानसभा को दी 140 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    Vinod GuptaSeptember 6, 2026204 Views

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग विधानसभा को दी 140 लाख से अधिक के विकास कार्यों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.