Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी-उप मुख्यमंत्री ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

    July 1, 2026

    खबर का असर-प्रभारी तहसीलदार के रुप में इन्हें मिला आरंग तहसील का प्रभार….

    July 1, 2026

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बीमारियों की रोकथाम हेतु ग्रामीणों ने किया अनुष्ठान-निकाली शोभायात्रा
    Blog

    बीमारियों की रोकथाम हेतु ग्रामीणों ने किया अनुष्ठान-निकाली शोभायात्रा

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 13, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बीमारियों की रोकथाम हेतु ग्रामीणों ने किया अनुष्ठान-निकाली शोभायात्रा

    आरंग। धान की लहलहाती फसलों में दवा छिड़काव के बाद तेजी से फैल रही बीमारियों से चिंतित ग्राम कुकरा के किसानों और ग्रामीणों ने शनिवार को विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया। फसल को सुरक्षित रखने और गाँव में शांति-समृद्धि की कामना के लिए किसानों ने दिनभर कृषि कार्य रोककर पूजा-पाठ में हिस्सा लिया। वहीं गाँव की महिलाओं ने बड़ी संख्या में उपवास रखकर श्रद्धा और भक्ति भाव से आयोजन को सफल बनाया।ग्राम के प्रमुख देवी मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना की शुरुआत हुई। महिलाएँ पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर सामूहिक रूप से गाँव की गलियों से शोभायात्रा निकालते हुए चल पड़ीं।यह शोभायात्रा पूरे गाँव का भ्रमण करती हुई महामाया चौक पहुँची, जहाँ विधिवत अनुष्ठान का समापन किया गया।फसलों में फैल रही बीमारी की चिंता को देखते हुए किसानों ने सामूहिक निर्णय लेकर एक दिन तक खेतों में कृषि कार्य बंद रखा। इस दौरान पुरुष किसान पूजा-अर्चना की तैयारियों में सहयोगी बने, वहीं महिलाएँ उपवास कर धार्मिक गीत गाते हुए देवी-देवताओं का आह्वान करती रहीं।पूरे दिन गाँव में मेले जैसा माहौल रहा।

    बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी आयोजन में शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान महिलाओं ने जगह-जगह आरती उतारकर ग्राम की रक्षा की कामना की। ग्रामीणों का विश्वास है कि इस अनुष्ठान से फसलों पर आई विपत्ति टल जाएगी और गाँव में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।कुकरा ग्राम में बीमारियों की रोकथाम हेतु किया गया यह सामूहिक आयोजन ग्रामीण आस्था और एकजुटता का उदाहरण बन गया। फसल की रक्षा और ग्राम की समृद्धि के लिए उठाए गए इस कदम ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक उत्साह का वातावरण बना दिया।इस अवसर पर सरपंच नंदलाल डहरिया उप सरपंच सुरेश कुमार ग्राम विकास समिति अध्यक्ष शिरीष साहू दीनदयाल साहू मेघनाथ साहू मोहन साहू मयंक साहू जगमोहन साहू सुनील साहू ईश्वर धीवर लक्ष्मी नारायण भारद्वाज चंपा साहू लीला साहू दीपिका साहू ओमीन साहू शारदा साहू कुमारी साहू महेश्वरी साहू रेखा साहूनन्द, घनश्याम, हरि , सुकूल, सेवा , सुरेंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी-उप मुख्यमंत्री ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

    July 1, 2026

    खबर का असर-प्रभारी तहसीलदार के रुप में इन्हें मिला आरंग तहसील का प्रभार….

    July 1, 2026

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी-उप मुख्यमंत्री ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

    Vinod GuptaJuly 1, 202619 Views

    नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी-उप मुख्यमंत्री ने निधि…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.