Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग पुलिस की कार्रवाई-अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार….

    April 28, 2026

    आरंग में महिला पर जानलेवा हमला-दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम आरोपी गिरफ्तार

    April 28, 2026

    शिक्षिका के सेवानिवृत्ति के अवसर पर संकुल स्तरीय विदाई समारोह का आयोजन सम्पन्न…

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»रिश्तों का कत्ल! सगे भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, खून से लथपथ मिली लाश
    देश-विदेश

    रिश्तों का कत्ल! सगे भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, खून से लथपथ मिली लाश

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsSeptember 13, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाे साले पर अपने ही जीजा की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। मृतक की पहचान सोनू के रूप में हुई है, जिसकी लाश नहर किनारे खून से लथपथ हालत में मिली। सिर पर बेहद करीब से गोली मारी गई थी।

    साले के साथ निकला था सोनू

    मूल रूप से किदवई नगर, बड़ौत निवासी सोनू रोज की तरह घर पर था, जब उसका साला मोहन उसे मिलने आया। दोनों बाइक पर कहीं गए। परिजनों को लगा कि किसी पारिवारिक काम से गए होंगे, लेकिन कुछ घंटों बाद खबर आई कि सोनू की लाश नहर के पास मिली है।

    घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम

    सोनू की लाश देखकर परिजन और पुलिस दोनों दंग रह गए। सिर पर बेहद नजदीक से गोली मारी गई थी। एक हाथ में कलावा बंधा हुआ था, जिससे उसकी पहचान हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत छानबीन शुरू की।

    पति-पत्नी में चल रहा था विवाद, साले पर शक

    परिवार का कहना है कि सोनू और उसकी पत्नी के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा था। मृतक के परिजन का आरोप है कि साले मोहन और सास ने मिलकर साजिश रची। सोनू की बहन ने भी साफ कहा कि उसका भाई उसी मोहन के साथ गया था।

    सोनू के पिता सुखमाल ने बताया कि साला मोहन ही उसे बाइक पर लेकर गया था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि दोनों के बीच कोई पुराना विवाद सुनने में नहीं आया था। केवल पति-पत्नी के बीच तनाव था, जिसकी वजह से धमकियां भी मिल चुकी थीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग पुलिस की कार्रवाई-अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार….

    Vinod GuptaApril 28, 2026

    आरंग पुलिस की कार्रवाई-अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार…. आरंग। आरंग थाना पुलिस को बड़ी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.