प्रधानमंत्री एवं मातृ-शक्ति के अपमान के विरोध में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन-राहुल और तेजस्वी का किया पुतला दहन

आरंग।दरभंगा (बिहार) में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के सार्वजनिक मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी माताजी के लिए अभद्र एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था। इस आपत्तिजनक बयान के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रायपुर ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त आक्रोश व्यक्त करते हुए आज आरंग में राजीव भवन के सामने राहुल और तेजस्वी का किया पुतला दहन किया।भाजयुमो जिला अध्यक्ष फ़नेंद्र वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने आरंग के राजीव भवन के बाहर तथा बस स्टैंड के पास विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया।इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा से भाजपा जिला महामंत्री छोटेलाल सोनकर, केके भारद्वाज, गणेश साहू, चंद्रशेखर साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल वर्मा, देवनाथ साहू, महामंत्री अशोक चंद्राकर, राकेश सोनकर, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुरली साहू, उपाध्यक्ष रिंकू चंद्राकर, लुकेश साहू जनपद सदस्य, तोषण साहू, युवा मोर्चा जिला महामंत्री गजेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष गोयल भट्ट, ज्ञान प्रकाश चंद्राकर, नीरज चंद्राकर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश देन्वांगन, महेश यदु, हनुमंत आदिल, पिंटू साहू, तिनुकांत वर्मा, विक्रांत सोनकर, खुमेश यदु,शशिकांत साहू, गोविंद डहरिया, खिलेश साहू, चेतन साहू, सागर साहू, सागर बारले, सागर पटेल,यशपाल लोधी, सिद्धार्थ पाटकर, आयुष्मान शर्मा,मिथलेश पटेल, बसंत साहू,मनु जलसक्षत्री,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग


