Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गुप्ता समाज का भव्य आयोजन-04 जून से आरंग में यहां होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन-03 जून को निकलेगी भव्य कलश यात्रा…

    May 30, 2026

    बड़ी खबर-रेलवे ट्रेक पर मिला शिक्षक का शव-रेल से कट कर आत्महत्या की आशंका-पुलिस जांच में जुटी…

    May 30, 2026

    राजा मोरध्वज की नगरी आरंग में ऐतिहासिक धरोहर मिलने का सिलसिला जारी-111 वर्ष पुरानी हस्तलिखित ‘दुर्गासप्तशती’ सहित कई मिली दुर्लभ पांडुलिपियां

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 30
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»ब्रेकिंग-मंत्री मंडल के विस्तार के बीच साय केबिनेट की बैठक सम्पन्न-लिए गए 02 महत्वपूर्ण निर्णय…..
    Blog

    ब्रेकिंग-मंत्री मंडल के विस्तार के बीच साय केबिनेट की बैठक सम्पन्न-लिए गए 02 महत्वपूर्ण निर्णय…..

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 19, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ब्रेकिंग-मंत्री मंडल के विस्तार के बीच साय केबिनेट की बैठक सम्पन्न-लिए गए 02 महत्वपूर्ण निर्णय…..

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी में हुई कैबिनेट की बैठक खतम हो गई है। बैठक में सीएम विष्णुदेव की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण फैसलों पर निर्णय लिये गये। नीचे पढ़ें आज की बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण फैसले…
    1) मंत्रिपरिषद द्वारा निर्णय लिया है कि राज्य के अनुसूचित क्षेत्र एवं माडा पॉकेट क्षेत्र में रहने वाले अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत हर माह वितरित किए जाने वाले 2 किलो चना की आवश्यक मात्रा नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा NeML ई-ऑक्शन प्लेटफार्म के माध्यम से खरीदी जाएगी। यह खरीदी वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 0.25 प्रतिशत या इससे कम ट्रांजैक्शन/सर्विस चार्ज पर की जाएगी।इसके साथ ही मंत्रिपरिषद ने कहा है कि जुलाई 2025 से नवंबर 2025 तक जिन हितग्राहियों ने चना नहीं लिया है, उन्हें पात्रतानुसार यह चना दिसंबर 2025 तक वितरित कर दिया जाए।
    2) मंत्रिपरिषद ने नवा रायपुर में सूचना प्रौद्योगिकी (IT/IITS) उद्योग की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए 90 एकड़ भूमि के भूखंड को रियायती प्रीमियम दर पर आबंटित करने का निर्णय लिया है। इस फैसले का उद्देश्य आईटी क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करना और औद्योगिक विकास को गति देना है। रियायती दर पर भूमि उपलब्ध होने से निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।इस पहल से नवा रायपुर में न सिर्फ तकनीकी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यहां की बसाहट और शहरीकरण की प्रक्रिया को भी बल मिलेगा। आईटी कंपनियों की स्थापना से क्षेत्र में आधारभूत संरचनाएं विकसित होंगी, जिससे स्थानीय निवासियों को भी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    गुप्ता समाज का भव्य आयोजन-04 जून से आरंग में यहां होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन-03 जून को निकलेगी भव्य कलश यात्रा…

    May 30, 2026

    बड़ी खबर-रेलवे ट्रेक पर मिला शिक्षक का शव-रेल से कट कर आत्महत्या की आशंका-पुलिस जांच में जुटी…

    May 30, 2026

    राजा मोरध्वज की नगरी आरंग में ऐतिहासिक धरोहर मिलने का सिलसिला जारी-111 वर्ष पुरानी हस्तलिखित ‘दुर्गासप्तशती’ सहित कई मिली दुर्लभ पांडुलिपियां

    May 29, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गुप्ता समाज का भव्य आयोजन-04 जून से आरंग में यहां होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन-03 जून को निकलेगी भव्य कलश यात्रा…

    Vinod GuptaMay 30, 2026

    गुप्ता समाज का भव्य आयोजन-04 जून से आरंग में यहां होगा श्री राम कथा का…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.