Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गुप्ता समाज का भव्य आयोजन-04 जून से आरंग में यहां होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन-03 जून को निकलेगी भव्य कलश यात्रा…

    May 30, 2026

    बड़ी खबर-रेलवे ट्रेक पर मिला शिक्षक का शव-रेल से कट कर आत्महत्या की आशंका-पुलिस जांच में जुटी…

    May 30, 2026

    राजा मोरध्वज की नगरी आरंग में ऐतिहासिक धरोहर मिलने का सिलसिला जारी-111 वर्ष पुरानी हस्तलिखित ‘दुर्गासप्तशती’ सहित कई मिली दुर्लभ पांडुलिपियां

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 31
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»भाजयुमो ने निकाली 51 किलोमीटर की ‘विशाल तिरंगा बाईक रैली’-मंत्री टंकराम वर्मा और विधायक गुरु खुशवंत साहेब हुए शामिल-दिया स्वदेशी और स्वच्छता के संकल्प का संदेश….
    Blog

    भाजयुमो ने निकाली 51 किलोमीटर की ‘विशाल तिरंगा बाईक रैली’-मंत्री टंकराम वर्मा और विधायक गुरु खुशवंत साहेब हुए शामिल-दिया स्वदेशी और स्वच्छता के संकल्प का संदेश….

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 14, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भाजयुमो ने निकाली 51 किलोमीटर की ‘विशाल तिरंगा बाईक रैली’-मंत्री टंकराम वर्मा और विधायक गुरु खुशवंत साहेब हुए शामिल-दिया स्वदेशी और स्वच्छता के संकल्प का संदेश….

    आरंग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ और ‘स्वच्छ भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर जिला ग्रामीण के जिलाध्यक्ष फनेन्द्र भूषण वर्मा के नेतृत्व में भव्य “विशाल तिरंगा बाईक रैली” का आयोजन हुआ।जिसमे छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री, टंक राम वर्मा के साथ छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री दर्जा अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब विशेष रूप से शामिल हुए।यात्रा का शुभारंभ अटल नगर नया रायपुर से हुआ और भारत माता के जयघोष, ‘वंदे मातरम्’ एवं ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजते हुए 51 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर धरसींवा विधानसभा के खरोरा मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी चौक पर स्वदेशी और स्वच्छता के संकल्प के साथ सम्पन्न हुई।इस अवसर पर टंक राम वर्मा ने कहा की युवा शक्ति ही राष्ट्र का भविष्य है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से यह संदेश स्पष्ट है कि देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा में हम सभी सदैव एकजुट रहेंगे। गुरु खुशवंत साहेब ने अपने संबोधन में कहा की यह तिरंगा यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रनिर्माण के विजन के अनुरूप है। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि माँ भारती, हमारे महापुरुषों , स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर सैनिकों के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है। तिरंगा भारत के अद्वितीय शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। इस यात्रा से हमने समरसता और सद्भावना का संदेश जन-जन तक पहुँचाया है। फनेन्द्र भूषण वर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की हम सभी 15 अगस्त को अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराएँ और आज़ादी के इस महा उत्सव को हर्षोल्लास से मनाएँ। यह अवसर हमें हमारे वीर शहीदों के बलिदान को याद करने और उनके राष्ट्रप्रेम को अपनी जीवनशैली में अपनाने का संकल्प देता है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा, आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन, भाजपा वरिष्ठ नेता के.के. भारद्वाज, पूर्व जिलाध्यक्ष पि व राजेश साहू, मंडल अध्यक्ष गोपाल वर्मा,मंडल अध्यक्ष गोपाल वर्मा,देवनाथ साहू, देवकुमार साहू, महामंत्री अशोक चंद्राकर, राकेश सोनकर, गजेंद्र वर्मा, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा तिलक साहू एवं धरसींवा के खरोरा मंडल अध्यक्ष श्रीमती सोना वर्मा महामंत्री घनश्याम चंद्राकर, दुलेश साहू, बोहरही मंडल अध्यक्ष हरिशंकर वर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी , नरेंद्र ठाकुर, छगन यादव, जिला युवा मोर्चा गजेंद्र यादव, गोयल भट्ट, पिंटू साहू,विनोद साहू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश देवांगन, गोविन्द वर्मा, महेश यदु,महामंत्री हितेश साहू, अमन बघेल, रामकुमार बैस, नीरज चंद्राकर, यशपाल लोधी साकेत चंद्राकर, एवं दिलराज छाबड़ा, संजय पाटकर, विनय वर्मा,पिंटू साहू ,गौरव साहू सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित होकर इस 51 किलोमीटर से भी अधिक तिरंगा यात्रा की बाइक रैली को सफल बनाने मे अपनी सहभागिता दी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    गुप्ता समाज का भव्य आयोजन-04 जून से आरंग में यहां होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन-03 जून को निकलेगी भव्य कलश यात्रा…

    May 30, 2026

    बड़ी खबर-रेलवे ट्रेक पर मिला शिक्षक का शव-रेल से कट कर आत्महत्या की आशंका-पुलिस जांच में जुटी…

    May 30, 2026

    राजा मोरध्वज की नगरी आरंग में ऐतिहासिक धरोहर मिलने का सिलसिला जारी-111 वर्ष पुरानी हस्तलिखित ‘दुर्गासप्तशती’ सहित कई मिली दुर्लभ पांडुलिपियां

    May 29, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गुप्ता समाज का भव्य आयोजन-04 जून से आरंग में यहां होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन-03 जून को निकलेगी भव्य कलश यात्रा…

    Vinod GuptaMay 30, 2026

    गुप्ता समाज का भव्य आयोजन-04 जून से आरंग में यहां होगा श्री राम कथा का…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.